PM मोदी के इस कदम से फेवरेट बीच डेस्टिनेशन बना 'लक्षद्वीप', मेकमाईट्रिप ने पेश किया आंकड़ा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप की यात्रा ने अनेको लोगों को रोमांचित कर दिया है। जिसके कारण लोगों के जेहन में इस केंद्र शासित प्रदेश के मनमोहक दृश्यों के प्रति रुचि बढ़ गई है। यात्रा संबंधी सेवाएं देने वाली फर्म 'मेकमाईट्रिप' पर समुद्र तट गंतव्य की तलाश में 'लक्षद्वीप' टॉप पर रहा है।
द्वीप के बारे में सर्च 3,400 फीसदी बढ़ गई है। यह जानकारी मेकमाईट्रिप ने खुद साझा की है। मेकमाईट्रिप ने सोशल मीडिया 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि हमने प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद से लक्षद्वीप के लिए ऑन-प्लेटफ़ॉर्म खोजों में 3400 फीसदी की वृद्धि देखी है।

आगे कहा कि भारतीय समुद्र तटों में इस रुचि ने हमें भारतीय यात्रियों को देश के आश्चर्यजनक समुद्र तटों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ऑफर और छूट के साथ मंच पर 'बीच ऑफ इंडिया' अभियान शुरू करने के लिए प्रेरित किया है।
NewsFlash: We have observed a 3400% increase in on-platform searches for Lakshadweep ever since Honorable PM’s visit.
— MakeMyTrip (@makemytrip) January 8, 2024
This interest in Indian beaches has inspired us to launch a 'Beaches of India' campaign on the platform with offers and discounts to encourage Indian travellers… pic.twitter.com/4CYb1iApZG
मेकमाईट्रिप के मुख्य विपणन और व्यवसाय अधिकारी राज ऋषि सिंह ने कहा कि हम 'बीचेस ऑफ इंडिया' अभियान शुरू कर रहे हैं। इस अभियान के तहत, हमारे उपभोक्ता भारत के महान और आश्चर्यजनक समुद्र तटों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें कैसे वहां तक पहुंचे? किस राज्य में, कैसे बुक करें शामिल है। हम कस्टमर्स को डील्स और डिस्काउंट भी प्रदान कर रहे हैं।
मोदी ने जलाई लक्षद्वीप के लिए रुचि की चिंगारी
लक्षद्वीप के लिए रुचि की यह बड़ी चिंगारी पीएम मोदी के हालिया रात्रि प्रवास के परिणाम से जुड़ी है। जिसके बाद समुद्र तट का दौरा और स्नॉर्कलिंग के रूप में उन्होंने कुछ साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। पीएम मोदी ने अपने अनुभवों को सोशल मीडिया में तस्वीरों और मन की बात लिखकर साझा किया।












Click it and Unblock the Notifications