लखीमपुर हिंसा: राष्ट्रपति से मिले कांग्रेस नेता, राहुल बोले- न्याय के लिए गृह राज्य मंत्री को हटाना जरूरी
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद देशभर में काफी बवाल मचा है, विपक्ष ने भी इस घटना पर बीजेपी और योगी सरकार को आड़े हाथ लिया हुआ है। इसी क्रम में आज यानी बुधवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लखीमपुर मामले पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की।

Recommended Video
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। कांग्रेस नेताओं में प्रियंका गांधी ही वह नेता रहीं जिन्होंने सबसे पहले लखीमपुर खेरी की तरफ कूच किया था। हालांकि उन्हें प्रशासन द्वारा बीच में ही हिरासत में ले लिया गया था। लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को उनके पद से हटाने की मांग की है। साथ ही साथ किसानों की मौत के मामले पर भी चर्चा की।
यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी हिंसा: BJP के भीतर क्यों मचा घमासान, जानिए बूथ अध्यक्षों ने पार्टी की मंशा पर क्यों उठाए सवाल ?
राष्ट्रपति से मुलकात के बाद प्रतिनिधिमंडल के साथ मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा,
लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों कि मांग है कि जिसने भी उनके बेटे की हत्या करी उसे सजा मिले और यह भी कहा कि जिस व्यक्ती ने हत्या की उसके पिता देश के गृह राज्य मंत्री हैं। जब तक वह अपने पद पर हैं तब तक न्याय नहीं मिलेगा। ये बात हमने राष्ट्रपति को बताई है। हमने इस घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के दो मौजूदा जजों से कराने की मांग की है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी मीडिया से बाद की और कहा,
राष्ट्रपति ने हमको आश्वासन दिया है कि वह आज इस मामले पर सरकार के साथ चर्चा करेंगें। उनकी (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री) बर्खास्तगी की मांग कांग्रेस की मांग नहीं है, हमारे साथियों की मांग नहीं है, यह जनता की मांग है और पीड़ित किसान परिवारों की मांग है।












Click it and Unblock the Notifications