स्पाइसजेट विमान में महिला के साछ छेड़खानी, पीड़िता ने सुनाई आप बीती, आरोपी पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
दार्जिलिंग की एक महिला यात्री ने आरोप लगाया है कि विमान के भीतर उसके साथ दूसरे यात्री ने छेड़छाड़ की है। लेकिन महिला की शिकायत के बावजूद एयरलाइन क्रू और सीआईएसएफ के जवानों ने बागडोगरा में उसकी शिकायत को दर्ज नहीं किया।
महिला यात्री का आरोप है कि आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने गलत तरह से उसे छुआ, लेकिन इसके बाद भी आरोप के खिलाफ मेरी शिकायत को दर्ज नहीं किया गया।

विमान के क्रू मेंबर्स और सीआईएसएफ का कहना है कि हमारे पास इसके सबूत नहीं हैं, लिहाजा आरोपी को माफी मांगने के बाद जाने दिया जाए। वहीं विमान के प्रवक्ता का कहना है कि केबिन क्रू ने हालात पर नियंत्रण पाने के लिए त्वरित कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला सिविल सेवा की तैयारी कर रही है, वह स्पाइसजेट विमान से 31 जनवरी को यात्रा कर रही थी। महिला को आइल सीट आवंटित की गई थी। महिला अपने माता-पिता और ब्वॉय फ्रैंड के साथ सफर कर रही थी। कोलकाता स्थित लॉ स्कूल में पढ़ रहे आरोपी छात्र पर छेड़खानी का आरोप लगा है।
महिला जब अपनी सीट पर बैठकर हेडफोन लगाकर गाना सुन रही थी, उसने महसूस किया कि आरोपी उसके बाएं हाथ को छू रहा है। महिला ने बताया कि आरोपी ने मेरी आर्मरेस्ट पर अपना हाथ रखा, मैं गाना सुनने में व्यस्त थी, मैंने तबतक इसपर ध्यान नहीं दिया जबतक उसने मेरे हाथ को छुआ नहीं।
जब मैने आर्मरेस्ट को ऑन किया मैंने देखा उसके बाएं हाथ मेरे दाएं हाथ के नीचे है और उसकी उंगलियां मुझे बार-बार छू रही थीं। शुरुआत में मुझे लगा कि यह गलती से हुआ है, लेकिन जब क्रू ने खाना सर्व करना शुरू किया तो उसने जल्दी से अपना हाथ बाहर निकाल लिया।
जब क्रू ने खाना परोस लिया तो मैंने महसूस किया कि आरोपी मेरी जांघ पर हाथ फेरने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद महिला तुरंत तेजी से चिल्लाई और तुरंत एयर हॉस्टेस दौड़ती हुई वहां पहुंची और मामले की जानकारी ली।
जब महिला ने बताया कि यात्री मेरे साछ छेड़खानी कर रहा है तो आरोपी ने माफी मांगते हुए कहा कि अगर आपको ऐसा कुछ लगा तो मैं उसके लिए आपसे माफी मांगता हूं।
लेकिन आरोपी यात्री से नाराज महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया। एयर हॉस्टेस ने महिला को चेतावनी देते हुए कहा कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था और महिला से पूछा अगर आप दूसरी सीट पर शिफ्ट होना चाहती हैं तो मैं मदद कर सकती हूं।
महिला ने कहा कि आरोपी यात्री को सीट बदलनी चाहिए, इसके बाद आरोपी यात्री को दूसरी रो में बैठाया गया। महिला ने आरोपी यात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट वहां पहुंचे, उन्होंने मुझसे पूछा कि चिल्ला क्यों रही हैं।
विमान के लैंड होने के बाद एयरलाइन स्टाफ और सीआईएसएफ दोनों पक्ष को अलग लेकर गए और महिला को सुझाव दिया कि युवा लड़के को जाने दें क्योंकि उसने माफी मांग ली है। वह एक छात्र है, अगर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करती हैं तो उसे कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
मैं इस बात से बहुत ही ज्यादा आहत थी कि आरोपी को माफी मांगने के बाद जाने दिया गया। विमान कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि बागडोगरा पहुंचने के बाद लैंड होने के बाद स्पाइसजेट सिक्योरिटी और सीआईएसएफ के जवान दोनों पक्ष के साथ थे। महिला यात्री ने कार्रवाई की मांग की। आरोपी ने माफी मांगी और महिला यात्री बिना शिकायत दर्ज कराए चली गईं, जिसकी वजह से आगे की जांच नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications