लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, सेना के 5 जवान शहीद, आखिर कैसे नदी में बह गए सैन्यकर्मी?

Ladakh Indian Army personnel feared: लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हुए हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ में पांच सैन्यकर्मी बह गए।

रक्षा अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को लद्दाख के टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जिसमें कुछ जवान फंस गए थे। जिसके बाद ये खबर सामने आई है कि हादसे में जेसीओ और चार जवान समेत भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए।

Ladakh flash floods during tank exercise some army personnel feared

रक्षा अधिकारियों के बयान के मुताबिक यह घटना वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में टैंक अभ्यास के दौरान हुई, जब नदी पार करते समय पानी का स्तर अचानक बढ़ गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर क्या कहा?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''लद्दाख में नदी पार कराते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भारतीय सेना के पांच बहादुर जवानों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। हम देश के लिए अपने वीर जवानों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।''

5 Army personnel feared dead: रात के करीब एक बजे हुआ हादसा

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, न्योमा-चुशुल क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के कारण टैंक के डूब जाने से पांच सैन्यकर्मियों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लेह से 148 किलोमीटर दूर, ट्रेनिंग के दौरान रात करीब एक बजे हुई, जब सैनिक टी-72 टैंक पर सवार थे।

अब तक सिर्फ एक शव हुआ बरामद, 4 जवान की तलाश जारी

अधिकारियों ने अब तक एक शव बरामद किया है। टी-72 टैंक में सवार जवानों में से एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) और चार अन्य रैंक के जवान शामिल थे। बाकी के चार सैनिकों की तलाश जारी है।

फिलहाल खबर में अधिक जानकारी के लिए इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+