India China के सैनिक पीछे हटने पर सहमत, गोगरा हॉट स्प्रिंग्स PP 15 से disengagement शुरू
गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स PP-15 के क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों ने समन्वित और नियोजित तरीके से सैन्य विघटन (disengement) करना शुरू कर दिया है। lac dispute india china military disengagement Gogra Hot Springs PP 15
नई दिल्ली / बीजिंग, 08 सितंबर : भारत और चीन के तनाव के बीच सुकून वाली खबर सामने आई है। दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने पर सहमत हो गई हैं। गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स PP-15 के क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों ने समन्वित और नियोजित तरीके से सैन्य विघटन (disengement) करना शुरू कर दिया है। ये बात भारत-चीन के संयुक्त बयान में कही गई है। बता दें कि गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है।

रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने कहा, गुरुवार को भारत चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक के 16वें दौर में आम सहमति बनी। इसके अनुसार, गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स (पीपी-15) के क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों ने समन्वित और नियोजित तरीके से पीछे हटना शुरू कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों की सेनाओं का पीछे हटना सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन और शांति के अनुकूल है।
खबर अपडेट हो रही है












Click it and Unblock the Notifications