हरियाणा में मजदूरों को 5 रुपए में नाश्ता और 10 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना
हरियाणा में काम करने वाले मजदूरों और गरीबों को 5 रुपए में नाश्ता और 10 रुपए में भरपेट खाना मिलेगा।
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मजदूरों और गरीबों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब सरकार की ओर से मजदूरों और गरीबों को काफी कम कीमतों पर खाना मुहैया कराया जाएगा। हरियाणा में काम करने वाले मजदूरों और गरीबों को 5 रुपए में नाश्ता और 10 रुपए में भरपेट खाना मिलेगा।

सरकार की ओर से फूड वैन ये सब्सिडी वाला खाना लेबर चौक पर वितरित करेगी। सरकार के श्रम विभाग ने कहा है कि हरियाणा में कोई भी मजदूर भूका न सोए इसकी कोशिश की जा रही हैष लेबर डिपार्टमेंट के साथ बैठक के बाद इस योजना को हरी झंडी दे दी गई। हरियाणा बिल्डिंग और कस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड इसके लिए कैटरिंग शुरू करने जा रहा है। अन्तोदय अन्न योजना के तहत ये प्लानिंग शुरू की गई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि इस महीने के आखिरी तक इस योजना को आखिरी रूप देकर शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजना कई और राज्यों में भी चल रही है। सरकार उन योजनाओं पर अध्ययन कर जल्द ही इसे अपने राज्य में शुरू कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications