उधार के पैसों से दिहाड़ी मजदूर ने खरीदा लॉटरी का टिकट, रातोंरात बन गया करोड़पति
किसी ने सही कहा है, ऊपर वाला जब भी देता है, छप्पड़ फाड़ के ही देता है। पंजाब के एक गांव में एक मजदूर को भी ऐसी ही छप्पड़ फाड़ कर पैसे मिले। संगरुर जिले में एक मजदूर रातोंरात करोड़पति बन गया। इस मजदूर ने पंजाब स्टेट राखी बंपर 2018 लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उसका पहला ईनाम निकला।
चंडीगढ़। किसी ने सही कहा है, ऊपर वाला जब भी देता है, छप्पड़ फाड़ के ही देता है। पंजाब के एक गांव में एक मजदूर को भी ऐसी ही छप्पड़ फाड़ कर पैसे मिले। संगरुर जिले में एक मजदूर रातोंरात करोड़पति बन गया। इस मजदूर ने पंजाब स्टेट राखी बंपर 2018 लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उसका पहला ईनाम निकला। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि ये टिकट खरीदने के लिए मजदूर ने पैसे किसी और से उधार लिए थे।

पंजाब के संगरुर जिले के मांडवी गांव में मजदूर मनोज कुमार की किस्मत रातोंरात चमक गई। उसने पंजाब स्टेट राखी बंपर 2018 लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उसका डेढ़ करोड़ का पहला ईनाम निकला है। इस लॉटरी के विजेताओं की घोषणा 29 अगस्त को लुधियाना में की गई। घोषणा में सामने आया कि डेढ़ करोड़ के पहले दो ईनाम में से एक के विजेता मनोज कुमार भी हैं।
ये भी पढ़ें: DCP पिता ने निभाया वर्दी का फर्ज, IPS बेटी को सबके सामने किया सैल्यूट
रोजाना की देहाड़ी से घर चलाने वाले मनोज ने बताया कि टिकट खरीदने के लिए उन्होंने ये पैसे किसी से उधार लिए थे। बुधवार को उन्होंने लॉटरी के डायरेक्टर टीपीएस फुलका से मुलाकात की और अपना दावा रखा। मनोज को ईनाम की राशि जल्द ही दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित बुजुर्ग ने पेश की मिसाल, केरल के बाढ़ पीड़ितों को दी आर्थिक मदद












Click it and Unblock the Notifications