Labour Day 2021: जानें मजदूर दिवस क्यों मनाते हैं, भेजे ये संदेश, Quotes, Images, Messages, WhatsApp Status

नई दिल्‍ली, अप्रैल 30: हर साल 1 मई को पूरे देश में मजदूर दिवस यानी लेबर डे मनाया जाता है। इस बार लेबर डे को मे डे भी कहते हैं। इंटरनेशनल मजदूर दिवस का आरंभ 1886 में शिकागो में हुआ था। इस दिन शिकागो के हेमार्केट में मजदूरों की यूनियन ने आठ घंटे से अधिक काम न करने के लिए हड़ताल की थी। पुलिस ने आंदोलनकारियों की आवाज दबाने के लिए उन मजदूरों पर गोली चला दी जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई। इसी आंदोलन के बाद अमेरिका ने मजदूरों के काम के 8 घंटे निर्धारित कर दिए और मजदूर की शिफ्ट तभी से 8 घंटे की होने लगी।

May Day

कब से मनाया जा रहा मजदूर दिवस

ये मजदूर दिवस पहले शिकागो में 1886 को मनाया गया और वहीं भारत में पहली बार मजदूर दिवस 1 मई 1923 को मनाया गया था। कोरोना की दूसरी लहर में लगे लॉकडाउन में एक बार फिर मजदूरों के सामने रोजगार का संकट आन पड़ा हैं। कोरोना महामारी के कारण इस बार भी मजदूर दिवस पर बड़े-बड़े आयोजन नहीं होंगे तो ऐसे में आप आज मई दिवस के मौके पर इन चुनिंदा विचारों को शेयर कर अपने साथियों का मनोबल बढ़ा सकते हैं। इन Quotes, Wishes और WhatsApp Status के जरिये मजदूर दिवस की बधाई दे सकते हैं।

मजदूर दिवस पर विचार

कर्म ही असली पूजा है- महात्‍मा गांधी
जो काम मनुष्य के उद्धार के लिए किया जाता है उसका बहुत महत्व और गरिमा होती है -मार्टिन लूथर किंग

कार्य का आनंद लेने वाले ही उसे सही तरीके से कर सकते हैं - अरस्तू

किसी काम को करना बड़ी बात नहीं है, लेकिन जिस काम से हमें खुशी मिलती है वह चमत्कार से कम नहीं है - मदर टेरेसा

May Day

मजदूर दिवस पर शुभकामना संदेश

  • परेशानियाँ बढ़ जाए तो इंसान मजबूर होता हैं
    श्रम करने वाला हर व्यक्ति मजदूर होता हैं
    मज़दूर दिवस की शुभकामनायें
    May Day
  • किसी को क्या बताये कि कितने मजबूर हैं हम
    बस इतना समझ लीजिये कि मजदूर हैं हम
    मज़दूर दिवस की शुभकामनायें
    May Day
  • मैं मजदूर हूँ मजबूर नहीं
    यह कहने में मुझे शर्म नहीं
    अपने पसीने की खाता हूँ
    मैं मिटटी को सोना बनाता हूँ
    मज़दूर दिवस की शुभकामनायें
  • अमीरी में अक्सर अमीर अपनी सुकून को खोता हैं
    मजदूर खा के सूखी रोटी बड़े आराम से सोता हैं
    मज़दूर दिवस की शुभकामनायें
  • मजदूर अपना कर्म करता जरूर हैं
    इसलिए देश को उस पर गुरूर हैं
    मज़दूर दिवस की शुभकामनायें
  • हाथो में लाठी हैं
    मजबूत उसकी कद-काठी हैं
    हर बाधा वो कर देता हैं दूर
    दुनिया उसे कहती हैं मजदूर
    मज़दूर दिवस की शुभकामनायें
  • सो जाता हैं फुटपाथ पे अखबार बिछा कर
    मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाता
    मज़दूर दिवस की शुभकामनायें
https://www.filmibeat.com/photos/aishwarya-arjun-41606.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+