Labor Codes 2025 FnF Settlement: लेबर लॉ में फुल एंड फाइनल के लिए सख्त नियम, अब इतने दिनों में होगा सेटलमेंट
Labor Codes 2025 FnF Settlement: आम तौर पर नौकरी छोड़ने के बाद के दिन सीमित आय वाले लोगों के लिए काफी मुश्किल भरे होते हैं। नई कंपनी ज्वाइन करने के बाद पहली सैलरी मिलने में वक्त लगता है और दूसरी कंपनी से फुल एंड फाइनल अटका रहता है। ऐसी स्थिति में बहुत से लोगों को क्रेडिट कार्ड या बचत के पैसों से काम चलाना पड़ता है। नियम के मुताबिक, 45 दिनों में फुल एंड फाइनल मिलना चाहिए लेकिन अक्सर इसमें 2 महीने से ज्यादा का वक्त लग जाता है।
फुल एंड फाइनल (FnF) सेटलमेंट में होने वाली देरी का सामना प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को करना ही पड़ता है।। पहले कंपनियां फुल एंड फाइनल (FnF) प्रक्रिया पूरी करने में 30 से 45 दिन तक का समय लेती थीं। नए लेबर कोड में इस नियम में बदलाव किया है, जिसका लाभ सीधे तौर पर कर्मचारियों को मिलेगा।

Labor Codes 2025 FnF Settlement: ये बड़े बदलाव हुए
- नए लेबर लॉ 2025 के लागू होने के बाद फुल एंड फाइनल सेटलमेंट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है।
- कंपनियों को अब कर्मचारी के आखिरी कामकाजी दिन के बाद सिर्फ 2 वर्किंग डे (48 घंटे) में पूरा बकाया भुगतान करना होगा।
- न्यू वेज कोड (Code on Wages, 2019) के सेक्शन 17(2) के अनुसार, अब कंपनियों को इस्तीफा, बर्खास्तगी या छंटनी किसी भी स्थिति में कर्मचारी का पूरा फाइनल पेमेंट दो दिन के भीतर देना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: New Labour Code: केंद्र को बड़ा झटका! केरल में नहीं लागू होगा लेबर कोड, राज्य में क्यों हो रहा इसका विरोध
Labor Codes 2025 में फुल एंड फाइनल में ये सब शामिल है:
- बची हुई सैलरी
- ओवरटाइम
- बोनस
- बची हुई लीव का पैसा
कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
नए लेबर कोड के बाद दो दिन से ज्यादा देरी करने पर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। यह नियम हर कर्मचारी पर लागू होगा। पद या वेतन के आधार पर इसमें फर्क नहीं किया जाएगा। पहले एफएनएफ (FnF) से जुड़े त्वरित भुगतान के नियम केवल लोअर सैलरी वाले कर्मचारियों तक सीमित थे। अब यह नियम हर कर्मचारी चाहे वह वर्कर हो, मैनेजर हो या बड़ी कंपनी का सीईओ सभी पर लागू होगा। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अब कंपनियां सैलरी लिमिट का बहाना लेकर भुगतान में देरी नहीं कर पाएंगी।
यह भी पढ़ें: New Labour Codes: महिलाओं को नए लेबर कोड में क्या मिला? वेतन से लेकर नाइट शिफ्ट नियमों की डिटेल देखें यहां
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications