समंदर में भारत की ताकत बढ़ाने के लिए बना प्रोजक्ट 75I, L&T और स्पेनिश कंपनी नवंतिया ने मिलाया हाथ
Submarine Program P75, L&T signs agreement with Spanish firm Navantia, L&T Navantia joint agreement, shipbuilder Navantia, Larsen & Toubro, Project P75 india, Indian Navy submarine project, पनडुब्बी कार्यक्रम पी75, एलए
Submarine Program P75:भारत तेजी से समंदर में अपनी ताकत को बढ़ा रहा है, जिसका मकसद हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी और पाकिस्तानी नौसेना को मजबूत करने की उसकी कवायद को कड़ी चुनौती देना है। इसी के तहत भारत सरकार का 'प्रोजेक्ट 75' रफ्तार पकड़ रहा है।
जिसके तहत अब लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और स्पेनिश जहाज निर्माण कंपनी नवंतिया ने सोमवार को भारतीय नौसेना के P75 (भारत) पनडुब्बी कार्यक्रम के लिए टीमिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए।

दोनों कंपनी आई एक साथ
स्पेन की सरकारी स्वामित्व वाली जहाज निर्माता नवंतिया और इंजीनियरिंग प्रमुख लार्सन एंड टुब्रो ने भारतीय नौसेना के लिए छह एडवांस सबमरीन के निर्माण के लिए 43,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के लिए ज्वाइंट बोली लगाने के लिए सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस कंपनी को मिलेगी टक्कर
यह समझौता कंपनियों को जर्मनी की थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (टीकेएमएस) और भारत की राज्य के स्वामित्व वाली मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) के साथ प्रतिस्पर्धा में खड़ा कर देगा, जिसने भारत सरकार के रणनीतिक साझेदारी (एसपी) मॉडल के तहत उसी परियोजना के लिए बोली लगाने के लिए 7 जून को एक समान समझौते पर हस्ताक्षर किए।
P75-भारत पनडुब्बी कार्यक्रम के लिए तकनीकी-वाणिज्यिक बोली पेश करने के लिए टीमिंग समझौते पर स्पेनिश राजदूत जोस डोमिंगुएज, एलएंडटी के सीईओ एसएन सुब्रमण्यन और नौसेना निर्माण के लिए नवंतिया के उपाध्यक्ष ऑगस्टिन अल्वारेज ब्लैंको की उपस्थिति में दोनों कंपनियों के अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
6 पनडुब्बियों का होगा निर्माण
प्रोजेक्ट 75I के लिए एक भारतीय बोलीदाता को एक विदेशी सहयोगी के साथ गठजोड़ करना होगा और एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (एआईपी) सिस्टम से लैस छह पारंपरिक पनडुब्बियों का निर्माण करना होगा, जो जहाजों को लंबे समय तक पानी में रहने की अनुमति देती हैं। पहली पनडुब्बी में न्यूनतम 45% स्वदेशीकरण होना चाहिए, छठे में स्वदेशी सामग्री 60% तक होनी चाहिए।
समंदर में भारत की बढ़ेगी शक्ति
पी-75आई कार्यक्रम मेक इन इंडिया पहल के तहत सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है। बता दें कि पहली S80 पनडुब्बी 2021 में लॉन्च की गई थी और 2023 के अंत तक स्पेनिश नौसेना को इसकी डिलीवरी से पहले समुद्री परीक्षणों से गुजर रही है। मालूम हो कि एलएंडटी ने भारत की पहली स्वदेशी परमाणु-संचालित पनडुब्बी के निर्माण सहित कई रक्षा परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications