अब बीजेपी देगी आडवाणी-रामदेव को पद्म पुरस्कार!
नई दिल्ली। बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के गुस्से ने इस बार के पद्म पुरस्कारों को दिलचस्प बना दिया है कि इसी बीच इससे जुड़ी एक और खबर ने लोगों को चौंका दिया है और वो खबर यह है कि इस बार पद्म पुरस्कारों पाने वालों की लिस्ट में बीजेपी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी और योग गुरू बाबा रामदेव का भी नाम हो सकता है।

सूत्रों की माने तो बीजेपी सरकार आडवाणी और योग गुरू बाबा रामदेव को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का मन बना चुकी है। गौरतलब है कि पिछले साल 25 दिसंबर को सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा था।
जो खबरें टीवी पर प्रसारित हो रही है उसके हिसाब से पद्म पुरस्कारों की सूची में योग गुरु बाबा रामदेव, वैदिक विद्वान प्रफेसर डेविड फ्रॉली और लाल कृष्ण आडवाणी का नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि 26 जनवरी के मौके पर सरकार पद्म पुरस्कारों से, देश के उन गणमान्य लोगों को जिनकी वजह से देश का गौरव और सम्मान बढ़ा है, उन्हें सम्मानित करती है। देखते हैं इस बार यह अवार्ड किन लोगों की झोली में आता है?
अब बीजेपी देगी आडवाणी-रामदेव को पद्म पुरस्कार!
यहां आपको यह भी बताते चले कि सोमवार को खेल मंत्रालय ने सोमवार को देश की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का नाम 'विशेष मामले' के तहत पद्मभूषण के लिए भेजने का फैसला किया। खेल मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर यह घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications