अमित शाह ने नहीं दिया मिलने का वक्त, अब पीएम मोदी आखिरी विकल्प: कुशवाहा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक समित पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मोदी-शाह पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए एक बार फिर से नाराजगी व्यक्त की है। केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का वक्त मांगा था, लेकिन उनके पास शायद वक्त नहीं है, इसलिए वे नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी के साथ मीटिंग का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कुशवाह ने कहा कि वे फिलहाल एनडीए का हिस्सा है।

 पीएम से मिलकर बताऊंगा आगे क्या करना है: कुशवाह

कुशवाहा ने कहा, 'मैं एनडीए में हूं, लेकिन वापस धकेलना यह किसी भी पार्टी का अपमान होगा। मैंने अमित शाह से दो बार मिलने की कोशिश की लेकिन वह व्यस्त थे। अब आखिरी विकल्प प्रधानमंत्री से मिलना है। मिलने के बाद देखते हैं क्या होता है। उसके बाद ही मेरी पार्टी 4 और 5 दिसंबर को कोई फैसला लेगी।'

इससे पहले हाल ही में कुशवाहा ने 2019 के आम चुनाव के लिए भाजपा के सीटों की पेशकश पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि यह बिल्कुल भी सम्मानजनक नहीं था।

बता दें कि आरएलएसपी 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए बहुत बड़ी संख्या में सीटों की मांग कर रही है। 2014 से आरएलएसपी ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था और उन सभी पर जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+