#Kushinagar accident: ड्राइवर ने लगाया था ईयरफोन इसलिए ना तो ट्रेन की सीटी सुनाई दी और ना ही बच्चों की चीख

ईयरफोन बना कुशीनगर हादसे की वजह,देखिए वीडियो

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आज सुबह दुदही रेलवे क्रासिंग पर स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई, इस हादसे में 13 बच्‍चों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्‍चे गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे का कारण ड्राइवर की लापरवाही है, बताया जा रहा है कि ड्राइवर कान में ईयरफोन लगाए हुए था जिस वजह से उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी और वैन ट्रेन की चपेट में आ गई। यही नहीं वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे भी सवार थे।

#Kushinagar accident:ईयरफोन बना भयंकर हादसे की वजह

स्थानीय लोगों ने मीडिया को जानकारी दी कि जब वैन दुदही मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी तब वहां खड़े कुछ लोगों ने वैन के ड्राइवर को आगे न बढ़ने के लिए इशारा भी किया लेकिन ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया। ड्राइवर कान में ईयरफोन लगाए हुए थे। बच्चे चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन ड्राइवर ने आवाज को दरकिनार कर दिया और ये देखते ही देखते सड़कों पर बच्चों की लाश बिखर गई, ये वो बच्चे थे जो घर से पढ़ने के लिए निकले थे और नहीं जानते थे कि आज स्कूल ना जाकर दूसरी दुनिया में पहुंच जाएंगे।

सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

इस हादसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और रेल मंत्री पीयूष गोयल और सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रशासन को राहत व बचाव कार्य में जुटने का निर्देश दिया है। सीएम ने मृतकों और घायल बच्‍चों के परिजनों 2-2 लाख रुपए की आर्थ‍िक मदद की घोषणा की है। साथ ही गोरखपुर के कमिश्‍नर को इस हादसे के जांच के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+