महिला आयोग में पेशी से कुमार विश्वास का इनकार, कहा- हमें अभी तक नहीं मिला समन
नई दिल्ली। आज आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास को महिला आयोग के सामने पेश होना था लेकिन कुमार विश्वास ने पेश होने से इंकार कर दिया है क्योंकि उनका कहना है कि उन्हें महिला आयोग का नोटिस नहीं मिला है।
विश्वास के दफ्तर का कहना है कि मामले में न तो उन्हें और न ही AAP को समन मिला है, कुमार विश्वास को दोपहर 3 बजे पेश होना था लेकिन महिला आयोग का कहना है कि कुमार विश्वास को 7 दिन पहले ही समन भेजा था।
आपको बता दें कि कुमार विश्वास से अवैध संबंधों की खबरों का खंडन करने की मांग कर रही महिला ने कुमार विश्वास से अनुरोध किया है कि वह उनके साथ अपने संबंध को स्पष्ट करें, क्योंकि विश्वास और पार्टी दोनों ने उनके साथ गलत हरकत के आरोप को निराधार करार दिया है। इसलिए परेशान होकर उसने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है।













Click it and Unblock the Notifications