अमेठी में राहुल की दलित बहन से मिलने पहुंचे 'आप' के विश्वास

kumar vishwas
अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी के घर में सेंध लगाने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने भी दलितो की राजनीति शुरु कर दी है। अमेठी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने जहां उसी दलित महिला सुनीता से मुलाकात की जिससे 2008 में राहुल गांधी मिले थे।

दलितों के घर जाने को लेकर राहुल गांधी की एक दिन पहले ही आलोचना करने वाले आप नेता कुमार विश्वास ने अमेठी में दलित महिला सुनीता के घर पहुंचे। कवि से राजनेता बने कुमार विश्वास के आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ने की संभावना है। कुमार विश्वास ने कहा कि समर्थकों द्वारा बताए जाने पर कि दलित महिला के जीवन में कोई परिवर्तन नहीं आया है, वह दलित महिला के घर चले गए।

वास्तविकता भी यही है कि जिस दलित महिला के घर में राहुल गांधी ने भोजन किया था, वह आज भी गरीबी में ही जीवन बसर कर रही है। सुनीता के घर से लौटकर कुमार विश्वास ने कहा कि इससे अमेठी के सांसद राहुल गांधी पर लगने वाले आरोप कि वह गरीबी उन्मूलन के बारे में गंभीर नहीं हैं, सिर्फ दिखावा करते हैं, की पुष्टि ही होती है।

कुमार विश्वास ने कहा कि अमेठी को बदलने की उनकी प्रतिबद्धता अब और सुदृढ़ हो गई है, अब समय आ गया है कि आम जन का प्रतिनिधित्व करने वालों द्वारा जनता पर शासन करने का तरीका बदले। उन्होंने कहा कि सुनीता ने उन्हें बताया कि कांग्रेसी के रूप में मशहूर होने के बावजूद उसके जीवन में कोई सुधार नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+