अब कुमार विश्वास ने कंगना रनौत को लेकर किया ट्वीट, जानिए क्या लिखा
हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बॉलीवुड को लेकर बड़े खुलासे किए थे। कंगना ने अवॉर्ड समारोह में न जाने को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि सभी निजी अवॉर्ड समारोह फर्जी होते हैं।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास इन दिनों अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने हरियाणा में राम रहीम समर्थकों की हिंसा को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा, तो इसके पहले गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौतों पर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को घेरा था। कुछ समय पहले वो अमिताभ बच्चन पर ट्वीट करके भी विवादों में रहे थे। इस बार कुमार विश्वास ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर ट्वीट किया है।

गौरतलब है कि एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन से माफी की मांग की। इसके अलावा फिल्म जगत के कुछ दूसरे लोगों पर भी कंगना ने गंभीर आरोप लगाए। कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दर्द में वह शक्ति है जो मनुष्य को दृष्टा बना देती है #KanganaRanaut'। कुमार विश्वास के इस ट्वीट को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं।
'एक नंबर के फ्रॉड हैं अवार्ड फंक्शन'
आपको बता दें कि हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बॉलीवुड को लेकर बड़े खुलासे किए थे। कंगना ने अवॉर्ड समारोह में न जाने को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि सभी निजी अवॉर्ड समारोह फर्जी होते हैं। कंगना ने कहा कि अवॉर्ड फंक्शन एक नंबर के फ्रॉड हैं, आप लोग भी मत देखा करो। सभी अवॉर्ड समारोह में एक तरह का ग्रुप बना होता है। वहीं कंगना ने मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर को मूवी माफिया कहा। इससे पहले ऋतिक रोशन से विवाद के चलते भी कंगना सुर्खियों में रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications