इमरान खान के बहाने कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर बोला हमला

नई दिल्ली। पाकिस्तान में गुरुवार को आए चुनाव नतीजों में इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। इमरान खान की इस जीत के बहाने पूर्व आप नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर चुटकी ली। इमरान खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए कुमार विश्वास ने ट्वीट किया कि, शपथ से पहले इमरान खान कह रहे हैं 'मैं बंगला नहीं लूंगा जी'।

 kumar vishwas

दरअसल दिल्ली में हुए चुनावों में आप प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि, वह रहने के लिए सरकारी बंगले का इस्तेमाल नहीं करेंगे। हालांकि वे अपने उस बयान से बाद में पलट गए। जिसके बाद वह अब सिविल लाइंस स्थित एक सरकारी बंगले में रह रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इमरान खान बहुत अच्छा बोले। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आख़िर में भाईचारे का एक गाना और गा देते तो उधर भी आंदोलन सफल हो जाता। बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने पर केजरीवाल ने शपथ-ग्रहण समारोह में गाना गाया था।

tweet

उन्होंने रामलीला मैदान में इंसान का इंसान से हो भाईचारा... गाना गाकर समाज में भाईचारा कायम करने का संदेश दिया था। कुमार विश्वास ने इसी लिए ट्विट में इसे लेकर तंज कसा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+