औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर बोले कुमार विश्वास, रेल की पटरियों पर बिखरी ये रोटियां नहीं.....
औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर बोले कुमार विश्वास, रेल की पटरियों पर बिखरी ये रोटियां नहीं, विकास के मुंह पर तमाचा है
नई दिल्ली। मशहूर कवि और गीतकार कुमार विश्वास जो कि सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहते हैं और समसामयिक विषयों पर अपनी चुटीली-धारदार टिप्पणियों के कारण वे लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। तमाम मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी प्रतिक्रिया देने वाले प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने आज महाराष्ट्र जिले में शुक्रवार की भोर में ट्रेन की पटरियों पर सो रहे प्रवासी मजदूरों की ट्रेन से कुलच कर मौत हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार के देश में विकास के दावों पर तंज पर कसा हैं।

विश्वास ने लिखा ये रेल की पटरियों पर बिखरी रोटियॉं नहीं हैं....
कुमार विश्वास ने औरंगाबाद में हुए ट्रेन हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ये रेल की पटरियों पर बिखरी रोटियॉं नहीं हैं, ये हमारे तथाकथित सामाजिक-समरसता के दावों और लुटियनवादी-विकास के मुँह पर तमाचा है ! अफ़सोस कि भारत के नियामकों को इसकी गूँज तो छोड़ो आवाज़ तक सुनाई दे रही। कुमार विश्वास ने इन लाइनों से सरकार के विकास के दावों पर चोट करते हुए लिखा कि पटरियों पर बिखरी ये रोटियां नहीं, विकास के मुंह पर तमाचा हैं।इस मैसेज के साथ विश्वास ने आंसू बहाता हुआ इमोजी और भारत का झंडा भी पोस्ट किया हैं।
Recommended Video

थक कर पटरी पर सो गए प्रवासी नहीं देख सकें अगली सुबह
बता दें शुक्रवार की भोर में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। लॉकडाउन में जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्यप्रदेश लौट रहे थे। वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। ट्रेन सुबह सवा पांच बजे उन्हें कुचल दिया और मौके पर ही सभी की मौत हो गई। मालूम हो कि पांच मई को इन सभी मजदूरों ने जालना से अपना सफर शुरू किया था। पहले ये सभी सड़क के रास्ते मध्यप्रदेश जा रहे थे लेकिन औरंगाबाद के पास पहुंचने के बाद उन्होंने रेलवे ट्रैक के करीब चलना शुरू कर दिया और करीब 36 किमी पैदल चलने के बाद जब सभी मजदूर थक गए थे तो ट्रैक पर ही आराम के लिए लेट गए और उसी पर सो गए। इनमें से 16 लोग ट्रैक पर सोए थे बाकी कुछ लोग थोड़ी दूरी पर सो गए। सुबह ट्रेक पर आई मालगाड़ी से कुचल गए और घर वापस जाने की चाह में अगली सुबह भी नहीं देख सकें।

कुमारस्वामी के बेटे की शादी पर बोले थे कुमार विश्वास, 'नमूने उत्सव कर रहे हैं'
बता दें इससे पूर्व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी की शादी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की भतीजी से एक फार्म हाउस में संपन्न हुई शादी में लॉकडाउन के सारे नियमों की धज्जियां उड़ाई पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर तंज कसा था उन्होंने लिखा था कि सामान्य भारतीय कठोर अनुशासन में घरों में क़ैद होकर देश बचाने की तपस्या कर रहा है और ये नमूने उत्सव कर रहे हैं और महान बात तो यह है कि, इन नमूनों को हमने देश-प्रदेश-लोकसभा-राज्यसभा सब तरह की ताकतें दीं है? आगे भी देंगे ही। हम ना सुधरे, ना सुधरेंगे। सामान्य भारतीय कठोर अनुशासन में घरों में कैद होकर देश बचाने की तपस्या कर रहा है और ये नमूने उत्सव कर रहे हैं? और महान बात तो यह है कि, इन नमूनों को हमने देश-प्रदेश-लोकसभा-राज्यसभा सब तरह की ताकतें दीं है? आगे भी देंगे ही। हम ना सुधरे। ना सुधरेंगे।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications