प्याज को लेकर वित्त मंत्री के बयान पर कुमार विश्वास का तंज, बोले- 'मैं ऐसे परिवार से हूं जहां पेट्रोल नहीं पिया जाता'

नई दिल्ली। देश में प्याज की बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। महंगे प्याज का मुद्दा अब संसद में भी पहुंच चुका है। इसको लेकर विपक्ष मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं, प्याज की कीमतों के मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनपर व्यक्तिगत रूप से कोई खास असर नहीं पड़ा है क्योंकि वह ऐसे परिवार से आती हैं जहां प्याज व लहसुन को खास पसंद नहीं किया जाता है। निर्मला सीतारमण के इस बयान पर कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा है।

Recommended Video

    Kumar Vishwas का वित्त मंत्री पर तंज,मैं ऐसे परिवार से हूं जहां Petrol नहीं पिया जाता|वनइंडिया हिंदी
    कुमार विश्वास ने कसा तंज

    कुमार विश्वास ने कसा तंज

    प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर निर्मला सीतारमण के बयान पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर तंज कसा। उन्होंने लिखा, 'मैं ऐसे परिवार से हूं जहां पेट्रोल नहीं पिया जाता इसलिए पेट्रोल के दाम बढ़ने से मुझको कोई परेशानी नहीं है।- निर्मल (अ) ज्ञान।' कुमार विश्वास के अलावा कई अन्य यूजर्स ने निर्मला सीतारमण को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'मैं रोटी नहीं खाता हूं इसलिए गेंहू की कीमत से कोई फर्क नहीं पड़ता।' ऐसे ही कई यूजर्स ने निर्मला सीतारमण को उनके बयान के लिए ट्रोल किया।

    प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का हल्ला-बोल

    जबकि कांग्रेस ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसमें पी. चिदंबरम के अलावा अधीर रंजन चौधरी, कार्ति चिदंबरम, गौरव गोगोई और कई सांसद शामिल रहे। कांग्रेस सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने हाथ में पोस्टर लिए थे, 'महंगाई पर प्याज की मार, बंद करो मोदी सरकार।' कांग्रेस ने प्याज की कीमत कम करने के लिए सरकार से जरूरी कदम उठाने की मांग की।

    100 रु प्रति किलो तक बिक रही प्याज

    100 रु प्रति किलो तक बिक रही प्याज

    मार्केट में प्याज 100 रु प्रति किलो तक बिक रही है। प्याज की भारी डिमांड के मुकाबले बाजार में इसकी सप्लाई कम रही है। प्याज की कीमतों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चिदंबरम ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो सरकार कम प्याज खाने को कहती है, उसे चले जाना चाहिए। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि अगर निर्मला सीतारमण प्याज नहीं खाती हैं तो क्या खाती हैं? क्या वह एवोकाडो खाती हैं? दरअसल, एवोकाडो को हिन्दी में रुचिरा कहते हैं, जो कि एक फल है और ये मुख्यत: साउथ मैक्सिको में मिलता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+