'या तो वीडियो बंद करो, या पगड़ी पहनना बंद करो', कुल्हड़ पिज्जा कपल को लेकर अब क्या हुआ नया हंगामा?
Kulhad Pizza couple: कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा (Sehaj Arora) और गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) फिर से अपने लीक अश्लील वीडियो को लेकर विवादों में हैं। कुल्हड़ पिज्जा कपल को निहंग सिखों ने उनके कथित एमएमएस कांड और सोशल मीडिया के लिए लगातार वीडियो बनाने को लेकर धमकी दी थी।
निहंगों ने सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर को लेकर धमकी देते हुए कहा है कि 'या तो ये सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना बंद कर दें या फिर सहज अरोड़ा पगड़ी हनना बंद कर दे।' निहंग सिखों की धमकी से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में काफी सारे निहंग सिख एक साथ कुल्हड़ पिज्जा शॉप में दिख रहे हैं।

सहज अरोड़ा, पगड़ी बांध सकता है या नहीं?
इन धमकी के बाद सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार (धार्मिक प्रमुख) से अनुरोध किया है कि वह यह तय करें कि वह सहज अरोड़ा, पगड़ी बांध सकता है या नहीं?
सहज अरोड़ा की पगड़ी को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब निहंग सिखों के एक ग्रुप ने कपल से वीडियो बनाना बंद करने या सहज अरोड़ा से अपनी पगड़ी उतारने को कहा, जो धर्म के प्रति अनादर का प्रतीक है। निहंग सिखों का कहना है कि कुल्हड़ पिज्जा कपल सिख पुरुषों की छवि को सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं।
निहंग सिखों ने सोशल मीडिया पोस्ट में पगड़ी के उपयोग पर कड़ी असहमति जताई है। बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह का दावा है कि इसने बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर का पिछले साल सितंबर में एक प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद वो सोशल मीडिया से थोड़े समय के लिए दूर हो गए थे। लेकिन अब पिछले कुछ वक्त से वह फिर से अपने वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। कुल्हड़ पिज्जा कपल का ताजा वीडियो जो चर्चा में है, उसमें वो एक बीच के पास दिख रहे हैं।

निहंग सिखों की धमकी पर क्या बोले कुल्हड़ पिज्जा कपल?
निहंग सिखों की धमकी पर सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर वीडियो में अकाल तख्त साहिब से अनुरोध किया है कि वे और उनका परिवार सुरक्षित रहें। उन्होंने यह भी कहा कि वे संगठन के जत्थेदार साहब को एक पत्र सौंपेंगे और उनसे यह तय करने के लिए कहेंगे कि क्या सहज अरोड़ा अपनी पगड़ी रख सकते हैं या नहीं?
उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रशासन और अकाल तख्त साहिब से अनुरोध करते हैं कि उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
अश्लील वीडियो विवाद पर कपल ने क्या कहा था?
इस साल अगस्त में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति में कुल्हड़ पिज्जा कपल ने पॉडकास्ट "टॉक्स विद नमित" पर उन गलतफहमियों के बारे में बात की, जिनका उन्हें सामना करना पड़ा कुल्हड़ पिज्जा कपल पर आरोप लग रहे थे कि उन्होंने फेमस होने के लिए खुद ही वीडियो लीक करवाया था?
इन आरोपों का जवाब देते हुए गुरमीत कौर ने दावा किया, "हमने एक गाड़ी से शुरुआत की और इतनी मेहनत से एक रेस्टोरेंट बनाया। आज, हमारे रेस्टोरेंट की बिक्री पहले की तुलना में 10% तक गिर गई है। कौन व्यक्ति अपने साथ ऐसा करेगा? हम खुद क्यों अपना बिजनेस चौपट करना चाहेंगे।''
जालंधर का ये कुल्हड़ पिज्जा कपल कभी ठेले में कुल्हड़ पिज्जा बेचा करते थे। इनके कुल्हड़ पिज्जा की चर्चा पूरे देश में थी। पिछले साल उनका एक एमएमएस सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, जिससे बाद ये लाइमलाइट में आ गए।












Click it and Unblock the Notifications