कुलभूषण जाधव की मां ने शीशे की दीवार के पीछे से की गई पाकिस्तानी साजिश को किया नाकाम

कुलभूषण जाधव की मां न पाकिस्तानी साजिश को किया नाकाम

Recommended Video

      Kulbhushan Jadhav की मां ने Pakistan की साजिश को किया नाकाम । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में बंद कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी की मुलाकात के बहाने पाकिस्तान ने एक मंसूबा तैयार किया था, जिससे वो दुनिया को दिखाने के लिए जाधव के खिलाफ की सुबूत जुटाना चाह रहा था। इसको जाधव की मां ने अपनी होशियारी से नाकामयाब कर दिया। पाकिस्तान अधिकारी अपनी दी हुई पटकथा को जाधव से मां और पत्नी के सामने पढ़वाना चाहता थे लेकिन जाधव की मां के हौंसले की वजह से वो इसमें कामयाब ना हो सके। 21 महीने से पाकिस्तान की जेल में कैद कुलभूषण जाधव से 25 दिसंबर को उनकी मां अवंति और पत्नी चेतनकुल ने मुलाकात की था। कुलभूषण को उनके परिवार से शीशे की दीवार लगाकार मिलवाया गया था।

       मां से बातचीत को 'कुबूलनामा' बनाना चाहता था पाक

      मां से बातचीत को 'कुबूलनामा' बनाना चाहता था पाक

      कई रिपोर्ट में इस बात का खुलाया हुआ है कि जाधव को पाक अधिकारियों ने एक स्क्रिप्ट दी थी और उसी को मां और बीवी के सामने पढ़ने को कहा था। पाक अधिकारियों के दबाव में जब जाधव ने वही बातें कहीं तो जाधव की मां अवंती ने उन्हें रोक दिया और पूछा कि वो इस तरह की गलतबयानी क्यों कर रहे हैं? अवंति ने जाधव से साफ कहा कि तुम ईरान में बिनजनेस कर रहे थे और यहां तुम्हे गलत ढंग कैद किया गया है, इस सच को बोलने में तुम किन वजहों से झिझक रहे हो। पाक अधिकारी चाहते थे कि वो इस बातचीत को रिकॉर्ड कर जाधव के मां के सामने कुबूलनामे की तरह से पेश करें लेकिन अवंति ने पाक की ये हसरत पूरी नहीं होने दी।

      डरी नहीं जाधव की मां अवंति, बेटे से कहा सच बोलो

      डरी नहीं जाधव की मां अवंति, बेटे से कहा सच बोलो

      मुलाकात के दौरान कुलभूषण जाधव की मां अवंति घबराई नहीं और पाक अधिकारियों से घिरे होने के बावजूद अपने बेटे से कहा कि सच बोलो, तुम बात को घुमाओ मत। जहां भी अवंति को लगता कि जाधव पाकिस्तानी अधाकारियों के दबाव में बात कह रहे हैं, उन्होंने जाधव को टोक दिया और कहा कि किसी और की लिखी कहानी नहीं खुद का सच बताएं।

      मुलाकात के दौरान हुई थी बदसलूकी

      मुलाकात के दौरान हुई थी बदसलूकी

      25 दिसंबर को जाधव की मां और पत्नी ने उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान उनसे पाक अधिकारियों ने खराब बर्ताव किया था। उनके मंगलसूत्र, बिंदी और जूते तक उतरवा लिए। कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी से मुलाकात के दौरान जो सुलूक किया गया उससे भारत में गुस्सा देखने को मिल रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी संसद में इस पर बयान देते हुए बताया है कि हमने इस मामले को पाक के सामने उठाया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+