ट्विटर पर अब चाहे '#कुछ भी करलो', पढ़िए मस्त ट्वीट
ट्विटर पर 'कुछ भी करलो' ट्रेंड होने लगा है, जिसमें देश भर के सभी मुद्दों की बात तो की ही जा रही है, साथ ही व्यंग्य भी खूब हो रहे हैं।
नई दिल्ली। देश भर में कई मुद्दों पर लोग अपनी राय रख रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं। ट्विटर पर 'कुछ भी करलो' ट्रेंड होने लगा है, जिसमें देश भर के सभी मुद्दों की बात तो की ही जा रही है, साथ ही व्यंग्य भी खूब हो रहा है। आइए आपको बताते हैं 'कुछ भी करलो' हैशटैग से क्या-क्या ट्रेंड कर रहा है।

चांद नवाब नाम के एक अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा गया है- कुछ भी करलो पर दिल्ली का प्रदूषण कम नहीं होगा, क्योंकि हमें मोदी को गाली देने के अलावा कुछ आता ही नही है।
श्री रविन्द्र जड़ेजा नाम के एक अकाउंट से ट्वीट करते हुए भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा है कि कुछ भी करलो नहीं जीतोगे उत्तर प्रदेश में।
वहीं आरती कहती हैं- मोदी जी, कुछ भी करलो आपकी OROP को लेकर देश के जवानों से किये धोखे की पोल अब खुल चुकी है।
इसमें चुटकुलों ने भी जगह बना ली है। डॉक्टर होम्स ने एक चुटकुला शेयर किया है। लड़का- जानू वो तीन मैजिकल वर्ड बोलो, लड़की- कुछ भी करलो।
इतना ही नहीं, नजीब अहमद के लापता होने के मुद्दे को भी कुछ भी कर लो में उठाया गया है। पढ़िए क्या कहा।
वहीं कुछ लोग बिना किसी मुद्दे के भी कुछ भी करलो के हैशटैग में अपने मन की बात कह रहे हैं।
एक शख्स का कहना है कि #कुछ_भी_करलो मैं तो तब तक नहीं मानूंगा कि दिल्ली में प्रदूषण ख़तरनाक स्तर के पार हो गया है जब तक सडजी एक बार खांसकर इसका सबूत नहीं देंगे।
कुछ और भी ट्वीट हैं जिन पर आपको नजर डालनी चाहिए-












Click it and Unblock the Notifications