KTR का लक्ष्य- हैदराबाद को यूनेस्को का विश्व धरोहर शहर का टैग दिलवाना और 2036 ओलंपिक के लिए तैयार करना है
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 को में बीआरएस की जीत को लेकर के चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी के नेता बहुत आश्वस्त नजर आ रहे हैं। सीएसम केसीआर से लेकर मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता वर्तमान सरकार में हुए विकास कार्यों का जमकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं अब तेलंगाना सरकार के कैबिनेट मंत्री केटी रामा राव ने हैदराबाद में हुए विकास के बारे में बताते हुए कहा शहर को उस स्तर तक पहुंचना चाहिए कि वह 2036 ओलंपिक की मेजबानी कर सके।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने शनिवार ने ये बात यूनाइटेड ऑफ रेजिडेंट वेलफेयर ऐसोसिएशन (यू-एफईआरडब्ल्यूएएस) के सदस्यों के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। इसके साथ ही मंत्री ने तेलंगाना में बीते साढ़े नौ सालों तक बीआरएस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
बीआरएस नेता केटीआर ने कहा चुनाव के बाद दोबारा सत्ता में आते ही विकास कार्य में और तेजी आए इसके लिए विशेष रूप से पार्कों और जल निकायों के विकास और रखरखाव के लिए बीआरएस सरकार द्वारा अतिरिक्त विशेष आयुक्त नियुक्त किए जाएंगे।
केटीआर ने याद दिलाया कि पहले राजधानी हैदराबाद में पीने के पानी हो लेकर विपक्षी दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था, उन्होंने कहा कि हैदराबाद में लोगों को अब पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। तेलंगाना सरकार के मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया है कि 2052 तक हैदराबाद में पीने के पानी की कोई किल्लत ना हो।
केटीआर ने कहा हैदराबाद में 24 घंटे पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गोदावरी जल की आपूर्ति करने और सुनकिशाला प्रोजेक्ट से कृष्ण नदी से पानी खींचने के लिए कोंडापोच्चम्मा सागर परियोजना तैयार की जा रही है।
केटीआर ने दावा किया कि बीआरएस सरकार के कार्यकाल में कोई सांप्रदायिक दंगे या क्षेत्रीय गड़बड़ी नहीं हुई थी। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य हैदराबाद के लिए यूनेस्को का विश्व धरोहर शहर का टैग हासिल करना है।












Click it and Unblock the Notifications