'एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री के King बनना चाहते थे राज कुंद्रा', KRK ने उड़ाया शिल्पा के पति का मजाक

मुंबई, 21 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। राज कुंद्रा को लेकर सामने आ रही खबरों से कई लोग हैरान हैं, सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर काफी चर्चा है। शिल्पा के फैंस राज कुंद्रा का सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं, कई अन्य यूजर्स पॉर्न फिल्में बनाने के लिए राज को ट्रोल कर रहे हैं। इस लिस्ट में कमाल राशिद खान उर्फ केआरके का नाम भी जुड़ गया है।

KRK ने उड़ाया राज कुंद्रा का मजाक

KRK ने उड़ाया राज कुंद्रा का मजाक

सलमान खान और मिक्का संग विवाद को लेकर बीते दिनों सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता और क्रिटिक्स केआरके ने अब राज कुंद्रा को लेकर एक ट्वीट किया जो काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने राज के ऊपर लगे आरोपों को लेकर उनका मजाक उड़ाया है। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पुलिस के मुताबिक राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म इंडस्ट्री के किंग बनने की प्लानिंग कर रहे थे।'

Recommended Video

    Raj Kundra Pornography Case: Mumbai Police का आरोप ब्रिटिश पोर्न कंपनी से थे संबंध | वनइंडिया हिंदी
    'जय हो राज भैया की'

    'जय हो राज भैया की'

    केआरके ने ट्वीट में आगे लिखा, 'वो (राज कुंद्रा) दुनियाभर में पॉर्न की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले थे, वाह क्या प्लान था। कुंद्रा भैया की जय हो..शिल्पा भाभी की जय हो।' सोशल मीडिया पर अब केआरके का यह ट्वीट वायरल हो गया है, हालांकि कुछ लोगों ने शिल्पा शेट्टी का बचाव करते हुए राज कुंद्रा को आड़े हाथ लिया है। कई ऐसे लोग भी भी हैं जो शिल्पा की आलोचना करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं, फैंस एक्ट्रेस से भी काफी नाराज हैं।

    राज ने किया था माता सीता का अपमान

    राज ने किया था माता सीता का अपमान

    बता दें कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से उनके कई पुराने ट्वीट भी सामने आ रहे हैं, लोग उनकी सोच पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। एक ट्वीट में तो राज ने माता सीता के लिए भी अपमानजनक बात लिखी थी। इन ट्वीट्स में राज ने कुछ ऐसी बातें लिखी थीं, जिस पर लोगों की भावनाओं को आहत करने के भी आरोप लगे थे। राज ने सितंबर, 2012 में पोस्ट किए ट्वीट में लिखा, 'श्रीलंका की चियर करती हुई लड़कियों को देखकर आप रावण को सीता के हरण के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।'

    राखी सावंत ने किया सपोर्ट

    राखी सावंत ने किया सपोर्ट

    बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वालीं राखी सावंत टीवी हो या फिल्म जगत, हर मुद्दे पर अपने विचार दुनिया के सामने रखती हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लेकर जब इनती बड़ी खबर सामने आई तो पैपराजी ने इस मामले पर उनकी भी प्रतिक्रिया मांगा। राखी ने ना सिर्फ अपने बयान से सभी को हैरान किया बल्कि शिल्पा शेट्टी की जमकर तारीफ भी की। राखी सावंत ने राज कुंद्रा का समर्थन करते हुए यह भी दावा किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए ये सब किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद यूट्यूबर पुनीत कौर का खुलासा- 'हॉटशॉट्स’ के लिए भेजा था मैसेज, भगवान करे....

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+