KRK का नया दावा, कहा- मेरे पास हैं सौरव गांगुली और नगमा के अफेयर के सीक्रेट

मुंबई, 15 जुलाई: खुद के फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान (केआरके) ने कहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और एक्ट्रेस नगमा के बीच अफेयर था। उनके पास इस लव स्टोरी के कई सीक्रेट हैं जो खुद नगमा ने उनको बताया है। केआरके ने कहा है कि सौरव गांगुली की बायोपिक को लिखने के लिए अगर कोई सबसे बेहतरीन शख्स हो सकता है तो वो खुद हैं। सौरव की जिंदगी पर फिल्म बनने की खबरों के बीच केआरके का ये ट्वीट आया है।

नगमा ने खुद मुझे बताया, इस बारे में

नगमा ने खुद मुझे बताया, इस बारे में

केआरके ने ट्वीट में लिखा है- सौरव गांगुली की बायोपिक की स्क्रिप्ट लिखने के लिए मैं दुनिया का सबसे अच्छा लेखक हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे नगमा और गांगुली की प्रेम कहानी के सारे राज पता हैं। मेरी दोस्त नगमा ने खुद मुझे सब कुछ बतायाहै। अगर मेकर्सउन पर फिल्म बनाकर फिल्म में नकली चीजें दिखाएंगे तो मैं जीरो दूंगा।

सौरव की बन सकती है बायोपिक

सौरव की बन सकती है बायोपिक

हाल ही में ऐसी खबरें आई हैं कि दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार रहे सौरव गांगुली की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। सौरव गांगुली की इस बायोपिक में अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। सौरव गांगुली इस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष हैं। दावा किया गया है कि उनकी ओर से फिल्म के लिए हां कर दी गई है।

सौरव और नगमा के बीच अफेयर का रहा था चर्चा

सौरव और नगमा के बीच अफेयर का रहा था चर्चा

सौरव गांगुली और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नगमा के बीच अफेयर की खबरें 1999 के वर्ल्डकप के दौरान आई थीं। जो उस वक्त मीडिया में काफी चर्चा में रही थीं। सौरव गांगुली की डोना के साथ 1997 में शादी हो चुकी थी। कहा गया था कि नगमा के चलते उनका डोना के साथ रिश्ता भी कुछ समय के लिए अच्छा नहीं रहा था। बाद में इसे सिर्फ मीडिया की बनाई बातें कहा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+