सलमान के बाद केआरके ने लिया रणबीर कपूर से पंगा, ट्वीट कर एक्टर के कैरेक्टर पर उठाए सवाल
नई दिल्ली, जुलाई 01: कमाल राशिद खान (केआरके) इन दिनों एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स से पंगा ले रहे हैं। बीते दिनों केआरके ने सलमान खान, मीका सिंह और कंगना रनौत के खिलाफ ट्विटर निशाना साधा था। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान को भी नसीहत दी थी। इस लिस्ट में अब नया नाम रणबीर कपूर का जुड़ गया है। कमाल आर खान ने ट्वीट कर एक्टर रणबीर कपूर के कैरेक्टर पर उठाए सवाल है।

‘भाई साहब हर जगह क्यों ट्राई करते हो! कहीं तो कंट्रोल कर’
29 जून के केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आजकल रणबीर कपूर दीदी कंगना रनौत के निशाने पर है। कंगना इशारों ही इशारों में रणबीर कपूर की पोल खोल रही है और दुनिया को बता रही है, कि रणबीर कपूर कितना बड़ा ठरकी है। मैं रणबीर से यही कहूँगा, कि भाई साहब हर जगह क्यों ट्राई करते हो। कहीं तो कंट्रोल कर लिया करो मेरे भाई। बता दें कुछ दिन पहले कमाल खान ने शाहरुख खान के उम्र को लेकर ट्वीट कर मजाक उड़ाया था।

शाहरुख खान पर भी उठाए सवाल
केआरके ने ट्वीट किया था कि शाहरुख खान भी दूसरे कलाकारों की तरह गलती कर रहे हैं कि वह 56 साल की उम्र में भी बूढ़ा नहीं बनना चाहते हैं। वह सिर्फ भोलू क्यूट बॉय रोल करना चाहते हैं, जिसे लोग पचा नहीं पाएंगे। बॉलीवुड कलाकारों को फोबिया है कि फिल्म में यंग अभिनेत्रियों को पाने के लिए वह यंग बॉय रोल करें। इससे पहले केआरके ने बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह अपने लाइफ की 12वीं फ्लॉप फिल्म देने जा रही हैं।

केआरके का कंगना पर निशाना
केआरके ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'मैं 100 प्रतिशत गारंटी के साथ कह सकता हूं कि भविष्य में कंगना रनौत की कोई भी फिल्म हिट नहीं होगी। उनकी अगली फिल्में इंदिरा गांधी, कश्मीरी पंडितों और अयोध्या राम मंदिर पर हैं। मतलब वह अब फिल्ममेकर नहीं हैं। वह सिर्फ नफरत फैलाना चाहती हैं। 90 फीसदी इंडियंस यह पसंद नहीं करते। लोग शांति चाहते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications