'जिंदगीभर नहीं चलेगी रणबीर-आलिया की शादी, 15 साल में लेंगे तलाक', भविष्यवाणी करने वाला एक्टर ट्रोल

नई दिल्ली, 13 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (केआरके) भले ही फिल्मों में ना दिखें, लेकिन वो अपने अजीबो-गरीब बयान के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले उनका सलमान खान से विवाद हुआ था। उस दौरान उन्होंने कई वीडियो बनाकर उनकी फिल्म राधे की समीक्षा की। सलमान से विवाद चल ही रहा था कि वो मीका सिंह से भिड़ गए। साथ ही उनको काफी अपशब्द कहे। किसी तरह दोनों से उनका विवाद शांत हुआ था कि अब केआरके ने रणबीर कपूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि इस बार दांव उल्टा पड़ गया और वो खुद ही ट्रोल होने लगे।

Recommended Video

    'जिंदगीभर नहीं चलेगी रणबीर-आलिया की शादी, 15 साल में लेंगे तलाक', भविष्यवाणी करने वाला एक्टर ट्रोल
    शादी पर की ये भविष्यवाणी

    शादी पर की ये भविष्यवाणी

    केआरके ने हाल ही में एक ट्वीट कर लिखा कि भविष्यवाणी-08, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अधिकतम 2022 के अंत तक शादी कर लेंगे, लेकिन ये शादी का बंधन उम्रभर के लिए नहीं रहेगा, वो 15 साल के अंदर उन्हें तलाक दे देंगे। वैसे अभी तक रणबीर-आलिया या उनकी टीम ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी, लेकिन उनके फैन्स को ये बहुत ही बुरा लगा। जिस वजह से लोगों ने केआरके को ट्रोल करना शुरू कर दिया। साथ ही जमकर खरी खोटी सुनाई।

    क्या कह रहे लोग?

    क्या कह रहे लोग?

    ट्विटर पर सौरभ नाम के एक यूजर ने लिखा कि सबसे पहले आपको किसी मनोचिकित्सक से मिलकर अपना इलाज करवाना चाहिए। रणबीर-आलिया का जो होगा वो बाद में होगा, फिलहाल तुम्हारी दिमागी हालत सही नहीं है। अवनी नाम की एक यूजर ने लिखा कि कभी भी केआरके की भविष्यवाणी सही नहीं होती है। ये बंदा कभी भी अच्छा नहीं बोल सकता है। वहीं जुबेर ने कहा कि लग रहा सलमान खान ने इसे छोड़ दिया, जिस वजह से अब ये दूसरे लोगों से पंगा ले रहा है।

    कई दिनों से रणबीर के पीछे पड़े

    कई दिनों से रणबीर के पीछे पड़े

    आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब केआरके ने रणबीर को निशाना बनाया है। 29 जून को केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा था कि आजकल रणबीर कपूर कंगना दीदी के निशाने पर हैं। कंगना इशारों ही इशारों में रणबीर कपूर की पोल खोल रही हैं और दुनिया को बता रही हैं कि रणबीर कपूर कितना बड़ा ठरकी है। मैं रणबीर से यही कहूंगा कि भाई साहब हर जगह क्यों ट्राई करते हो। कहीं तो कंट्रोल कर लिया करो मेरे भाई।

    मोदी सरकार पर भी साधा निशाना

    मोदी सरकार पर भी साधा निशाना

    मंगलवार रात एक दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जैसा उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर के वक्त किया था। अब वो कह रहे हैं कि अगर लोग सावधान रहे तो कोरोना की तीसरी लहर नहीं आएगी, क्या ये मुमकिन है। जब ब्रिटेन जैसे देश कोरोना की तीसरी लहर को नहीं रोक पाए, तो कैसे मोदी जी रोकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+