#MumbaiRains: भारी बारिश के चलते कृति सेनन भी परेशान, जाना था मुंबई पहुंच गईं अहमदाबाद

मुंबई। मायनगरी मुंबई इस वक्त आसमानी बारिश का शिकार है, चारों ओर केवल पानी ही पानी है, मॉनसून की इस बारिश ने आम से लेकर खास तक हर किसी को परेशान कर दिया है,इस आसमानी आफत की शिकार बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा कृति सेनन भी हुई हैं, इस बारिश के कारण वो वहां पहुंच गईं जहां उन्हें जाना ही नहीं था।

भारी बारिश के चलते कृति सेनन भी परेशान

भारी बारिश के चलते कृति सेनन भी परेशान

दरअसल कृति एक मैगजीन के लिए शूट करने दिल्ली आई हुई थीं, शूट पूरा करने के लिए उन्होंने मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ी हालांकि पिछली रात हुए भारी बरसात के चलते उनकी फ्लाइट हवा में ही अटक गई, फ्लाइट को मुंबई में लैंड करने का मौका ही नहीं मिल रहा था, एयरलाइन और पैसेंजर दोनों ही सुबह के 4 बजे तक फंसे हुए थे, इसके बाद इस फ्लाइट की अहमदाबाद लैंडिग हुई।

कृति सुबह 4 बजे अहमदाबाद पहुंचीं...

कृति सुबह 4 बजे अहमदाबाद पहुंचीं...

कृति सुबह 4 बजे अहमदाबाद पहुंचीं, इतना होता तो ठीक था, एयरपोर्ट पर आते ही कृति को फैंस ने घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई, कृति को इस जर्नी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सेक्योरिटी वालों ने कृति को फैंस के बीच से निकालकर होटल पहुंचाया, एयरलाइन ने ही कृति के रूकने की व्यवस्था भी की।

कृति को जांबिया जाना है

कृति को जांबिया जाना है

आपको बता दें कि कृति को मुंबई होते हुए एक इवेंट के लिए जांबिया जाना है लेकिन मुंबई का मौसम बेहद ही खराब है, ऐसे में कृति कैसे आगे की जर्नी करती हैं, ये देखने वाली बात होगी।

 मुंबई में हाईटाइड की आशंका

मुंबई में हाईटाइड की आशंका

गौरतलब है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाके रविवार से भारी बारिश की चपेट में हैं, महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और 75 लोग घायल हो गए हैं. इनमें मुंबई, ठाणे और पुणे में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या भी शामिल है, मुंबई में आज भी हाईटाइड की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+