कोरोना से उबरने के बाद फिटनेस के लिए पसीना बहा रही हैं कृति सेनन, जिम से शेयर किया वीडियो
कोरोना से उबरने के लिए फिटनेस के लिए पसीना बहा रही हैं कृति सेनन, जिम से सामने आई वीडियो
नई दिल्ली। अभिनेत्री कृति सेनन हाल ही में कोरोना से उबरी हैं। जिससे बाद वो दोबारा अपनी फिटनेस को हासिल करने की कोशिश में लगी हैं। इसके लिए वो जमकर जिम में पसीना बहा रही हैं। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। कृति ने कहा है कि वो अपनी स्ट्रैंथ को वापस पाने की कोशिश में हैं।

मुश्किल रहा 2020
अपना वीडियो शेयर करते हुए कृति ने लिखा है, 2020 अब खत्म हो रहा है। यह साल हर तरह से कठिन रहा है, लेकिन इसने मुझे ये एहसास भी दिलाया है कि मैं जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा मजबूत हूं। कोरोना के बाद अब अपनी स्टैंथ को वापस पाने के लिए कोशिश कर रही हूं। उन्होंने अपनी फिटनेस इंस्ट्रक्टर यासमीन कराचीवाला को भी मदद के लिए शुक्रिया कहा है।

कृति ने इसी महीने कोरोना को दी है मात
कृति सेनन 9 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। इस बात की जानकारी भी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। 19 दिसंबर को कृति ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि आप सबको ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीएमसी को बहुत-बहुत धन्यवाद। बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर और मेरे डॉक्टरों ने इस मुश्किल के वक्त के दौरान मेरी बहुत मदद की।
कृति के पास कई फिल्में
कृति सेनन इस महीने चंडीगढ़ में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं। इसी दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब फिट होने के बाद वो फिर से शूटिंग की तरफ लौट रही हैं। कृति सेनन अपनी अगली फिल्म 'मिमी' में सई तमहानकर और पंकज त्रिपाठी के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो सैरोगेट मां का किरदार निभाएंगी। बता दें कि कृति कई प्रोजोक्ट में इस समय काम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- 2020 में लोगों ने जमकर खाई बिरयानी, Zomato ने हर मिनट डिलीवर किए 22 ऑर्डर












Click it and Unblock the Notifications