Flashback 2020: इस साल लोगों ने जमकर खाई बिरयानी, Zomato ने हर मिनट डिलीवर किए 22 ऑर्डर

2020 में Zomato ने हर मिनट डिलीवर किए बिरयानी के 22 ऑर्डर

नई दिल्ली। खाना डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो ने बताया है कि साल 2020 में उन्हें किस डिश के लिए सबसे ज्यादा ऑर्डर मिले और किस शहर के लोगों ने क्या खाना पसंद किया है। जो आंकड़े जौमेटो ने दिए हैं, उसके मुताबिक देश में इस साल बिरयानी खूब खाई गई है। जोमैटो ने बिरयानी के हर मिनट औसतन 22 ऑर्डर इस साल डिलीवर किए हैं। वहीं पिज्जा भी काफी ऑर्डर किया गया।

करीब 20 लाख वेज बिरयानी के ऑर्डर आए

करीब 20 लाख वेज बिरयानी के ऑर्डर आए

जोमैटो ने इस साल 1,988,044 प्लेट बिरयानी के ऑर्डर डिलीवर किए। पिज्जा के ऑर्डर भी इस साल खूब हुए। डिलीवरी ट्रेंड में पिज्जा पसंदीदा रहा। जोमैटो को मई में पिज्जा के 4.5 लाख से अधिक ऑर्डर मिले, ये जुलाई तक 9 लाख से अधिक हो गए। सितंबर तक 12 लाख और नवंबर में 17 लाख से अधिक पिज्जा ऑर्डर कंपनी को मिले।

अकेले ने किए 1380 ऑर्डर

अकेले ने किए 1380 ऑर्डर

जोमैटो ने अपने आंकड़ों में बताया है कि महाराष्ट्र के जलगांव में एक ग्राहक ने इस साल 369 पिज्जा ऑर्डर किए। वहीं बेंगलुरू के रहने वाले यश नाम के ग्राहक ने इस साल 1380 ऑर्डर जोमैटो पर दिए। यश ने औसतन चार ऑर्डर हर रोज जोमैटो पर किए हैं।

गुलाब जामुन इस साल देश की पसंदीदा मिठाई रही। गुलाब जामुन के करीब लाख ऑर्डर अकेले दिवाली के सप्ताह के दौरान मिले। मुंबई में इस साल गुलाब जामुन के सबसे अधिक ऑर्डर मिले।

 बैट सूप भी किया सर्च

बैट सूप भी किया सर्च

बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और पुणे ने मोमोज के 25 लाख ऑर्डर दिए। दिल्ली इसमें सबसे आगे रहा। इस साल एक दिलचस्प व्यंजन भी लोगों ने खजा और ये था बैट सूप यानी चमगादड़ का सूप। 414 लोगों ने जोमैटोके ऐप पर बैट सूप सर्च किया। इस साल सबसे महंगा ऑर्डर करीब दो लाख रुपये का था। ऑर्डर की कीमत 1,99,950 रुपए थी। सबसे सस्ता ऑर्डर 39.99 रुपए का था। दार्जिलिंग से औसतन 500 रुपए के ऑर्डर हुए, जो दूसरे शहरों से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी बोले- हमारे यहां अफवाहें तेजी से फैलती हैं, कोरोना वैक्सीन पर भी फैलेंगी, सतर्क रहें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+