मलेरिया से ऐसी हो गई इस फिल्म अभिनेत्री की हालत, पोस्ट लिखकर की फैंस से ये अपील

कृति खरबंदा मलेरिया की चपेट में, इंस्टाग्राम पर फैंस से कहा- घर में बोर हो गई हूं...फनी मीम्स भेजिए

Kriti Kharbanda recovering from malaria: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) को मलेरिया हो गया है। शुक्रवार (6 नवंबर) को कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर खुद ही इस बात की जानकारी है कि वह मलेरिया (Malaria) से पीड़ित हैं। कृति खरबंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक सेल्फी पोस्ट कर बताया है कि उन्हें मलेरिया हुआ है लेकिन धीर-धीरे वो ठी हो रही है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। लेकिन इसके साथ कृति खरबंदा ने अपने फैन्स से एक खास अपील की है।

ये है मेरा मलेरिया वाला फेस: कृति खरबंदा

ये है मेरा मलेरिया वाला फेस: कृति खरबंदा

कृति खरबंदा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, ''हैलो! यह मेरा मलेरिया वाला फेस है। यह बीमारी ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगी क्योंकि मुझे काम पर वापस जाना है।''

कृति खरबंदा ने लिखा है, ''जो भी लोग या मेरे फैंस मुझे लेकर चिंतित हैं मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि आज मेरे सेहत में सुधार है। मुझे उम्मीद है कि कल और भी मैं बेहतर महसूस करूंगी। 2020 ने मुझे धैर्य रखना और खुद से प्यार करना सिखाया है।

घर में बोर हो रही हूं, फनी मीम भेजिए: कृति खरबंदा

घर में बोर हो रही हूं, फनी मीम भेजिए: कृति खरबंदा

कृति खरबंदा ने अपने फैन्स से अपली करते हुए कहा है कि वह घर में बैठे-बैठे बोर हो गई हैं और आराम करके ऊब गई हैं, इसलिए उन्हें फनी मीम्स भेजें।

कृति खरबंदा ने अपने फैन्स से कहा, मलेरिया से पीड़ित होने की वजह से घर में हमेशा रहना पड़ रहा है, कोई काम भी नहीं है करने को इसलिए बोर हो रहा है। आप लोग मुझे फनी मीम्स भेजते रहिए।

फिल्म 'तैश' में नजर आई थीं कृति खरबंदा

फिल्म 'तैश' में नजर आई थीं कृति खरबंदा

कृति खरबंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति खरबंदा हाल ही में बीजॉय नांबियार की फिल्म 'तैश' में नजर आई थीं। स फिल्म में पुलकित सम्राट, जिम सरभ, हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख भी हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 29 अक्टूबर पर रिलीज हुई थी।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी बहुत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+