केरल में केपीसीसी के वैकोम सत्याग्रह शताब्दी समारोह की हुई शुरूआत, खड़गे ने किया उद्घाटन
केपीसीसी का वैकोम सत्याग्रह शताब्दी समारोह की शुरूआत गुरुवार को केरल में हो चुकी है। ये कार्यक्रम साल भर चलेगा।

कांग्रेस इससे पहले कांग्रेस दक्षिण के राज्यों में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए काफी सक्रिय हो चुकी है। गुरुवार को केरल के वैकोम शहर में कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) वैकोम सत्याग्रह शताब्दी समारोह शुरू हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल के वैकोम, कोट्टायम में वैकोम सत्याग्रह की शताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
वहीं इस कार्यक्रम की शुरूआत होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा 'वाइकॉम सत्याग्रह' का शताब्दी समारोह महात्मा गांधी, पेरियार और श्री नारायण गुरु की शिक्षाओं के प्रति खुद को फिर से प्रतिबद्ध करने का एक उपयुक्त क्षण है। उन सभी को मेरी श्रद्धांजलि जिन्होंने भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और भारत को सभी के लिए समानता और न्याय के मार्ग पर स्थापित किया।
इस कार्यक्रम में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए। साल भर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के उद्घाटन सम्मेलन से पहले केरल के ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर कांग्रेस ने रैली की जो टी के माधवन नगर में समाप्त होंगी ये वैकोम में सम्मेलन स्थल है। जुलूसों और रैलियों के समापन के साथ-साथ होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक सभाओं भी होगी।
इस कार्यक्रम का केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष कोडिकुन्निल सुरेश, सांसद, केरल नवोदय स्मृति जत्थे का नेतृत्व कर रहे हैं, केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष टी सिद्दीकी मालाबार नवोदय नायक जत्थे का नेतृत्व किया।
इसके अलावा एमएम हसन महात्माजी छायाचित्र जत्था का नेतृत्व कर रहे हैं, ईवीकेएस इलानकोवन, विधायक, वैकोम वीर छायाचित्र जत्था का नेतृत्व कर रहे हैं और एंटो एंटनी उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित वैकोम सत्याग्रह रक्ताक्षी स्मृतिचित्र जत्था का नेतृत्व कर रहे हैं।
सांसद अडूर प्रकाश के नेतृत्व में अयथोचताना ज्वालाप्रयाणम गुरुवार की सुबह टीके माधवन नगर में दीप प्रज्वलित के साथ उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दोपहर 3 बजे से राज्य स्तरीय महासम्मेलन की शुरूआत हुई। केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरन ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल मुख्य अतिथि रहे।












Click it and Unblock the Notifications