ऑफिस जैसी कुर्सियां, कांच वाली छत... विस्टाडोम कोच के साथ मुंबई-पुणे के बीच डेक्कन एक्सप्रेस शुरू

मुंबई, 26 जून। कोरोना का कहर थोड़ा कम हुआ है तो इंडियन रेलवे ट्रेनों के संचालन को बढ़ाने की तरफ काम करने लगी है। इसी बीच, मध्य रेलवे (कोंकण रेलवे) ने मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सेवा को फिर से बहाल कर दिया है। इस ट्रेन में विस्टाडोम कोच होंगे। रेलवे के इस ऐलान के बाद यह स्पेशल ट्रेन अपने खास विस्टाडोम कोच को लेकर सुर्खियों में आ गई है। ये कोच अपनी लग्‍जरी सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। वातानुकूलित कोच में छत पर कांच के पैनल हैं और बड़ी खिड़कियां हैं। सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती हैं। अब आप मुंबई से पुणे के लिए इस ट्रेन में सवार होंगे तो आपको नदी, झरने और घाटी साफ दिखाई देंगे जो इस सफर को रोमांचक बना देगा।

ऑफिस जैसी कुर्सियां, कांच वाली छत... विस्टाडोम कोच के साथ मुंबई-पुणे के बीच डेक्कन एक्सप्रेस शुरू

केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही इस विशेष ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी। इसके अलावा बोर्डिंग और गंतव्‍य पर पहुंचने पर COVID 19 से संबंधित सभी मानदंडों का पालन करना जरूरी होगा। ट्रेन की बुकिंग 24 जून से सभी पीआरएस केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू हो गई है। आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी थी कि 26 जून से मुंबई और पुणे के बीच चलने वाली डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में लोग प्रकृति के सुंदर नजारों का आनंद लेते हुए सफर कर सकते हैं।

मुंबई-पुणे मार्ग पर यात्री अब माथेरान पहाड़ी (नेरल के पास), सोंगीर पहाड़ी (पलासधारी के पास), उल्हास नदी (जाम्ब्रुंग के पास), उल्हास घाटी, खंडाला के क्षेत्रों के पास से गुजरते हुए प्रकृति के साथ प्राकृतिक सुंदरता और अनुभव का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा लोनावाला और दक्षिण पूर्व घाट खंड पर झरने, सुरंगें भी यात्रियों को रोमांच से भर देंगी।

Recommended Video

    President Ram Nath Kovind Train Journey: Maharaja Express से Kanpur पहुंचे कोविंद | वनइंडिया हिंदी

    ट्रेन की टाइमिंग

    01007 डेक्कन एक्सप्रेस 26 जून से प्रतिदिन सुबह 07.00 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11.05 बजे पुणे पहुंचेगी। 01008 डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन दोपहर 3:15 बजे पुणे से रवाना होगी और उसी दिन शाम 7:05 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। आगमन और प्रस्थान के दौरान ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, नेरल (केवल 01007 के लिए), लोनावाला, तालेगांव, खड़की और शिवाजी नगर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच, तीन एसी चेयर कार, 10 सेकंड क्लास सीटिंग और एक सेकेंड क्लास सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+