पूर्व MP कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी BJP की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य नियुक्त
कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी तेलंगाना भाजपा के दिग्गज नेता हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व सांसद कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर जारी नियुक्क्त पत्र में लिखा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
बता दें कि कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी का जन्म 1 जून 1967 को नलगोंडा जिले के नार्केटपल्ली के ब्राह्मण वेल्लेमला गांव में पापी रेड्डी के घर हुआ था। बड़े भाई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक हैं।
15वीं लोकसभा में सांसद चुने गए। अगस्त 2022 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। इससे पहले कांग्रेस में थे।












Click it and Unblock the Notifications