महिला सिंगर ने सभी के सामने बैग से उड़ाए हजारों रुपये, गिरफ्तारी पर बोली- 'पहली बार किया ऐसा'
बेंगलुरू के केम्पेगौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला देखने को मिला। एयरपोर्ट पर एक 30 वर्षीय महिला सिंगर ने सभी के सामने एक पैसेंजर के बैग से 24,500 रुपये उड़ा लिए। महिला ने सीसीटीवी कैमरा और सिक्योरिटी गार्ड्स की परवाह किए बिना इस चोरी को अंजाम दिया।

बेंगलुरू। बेंगलुरू के केम्पेगौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला देखने को मिला। एयरपोर्ट पर एक 30 वर्षीय महिला सिंगर ने सभी के सामने एक पैसेंजर के बैग से 24,500 रुपये उड़ा लिए। महिला ने सीसीटीवी कैमरा और सिक्योरिटी गार्ड्स की परवाह किए बिना इस चोरी को अंजाम दिया। बाद में पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो वो भी महिला की हरकत देखकर दंग रह गए। महिला को गिरफ्तार कर सीआईएसएफ ने मामला दर्ज कर लिया है।

चित्रा भवानी ने दर्ज की शिकायत
बेंगलुरू के केम्पेगौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार को चित्रा भवानी ने मुंबई की फ्लाइट ली थी। मुंबई पहुंचने पर उन्होंने सीआईएसएफ को शिकायत दी कि उनके बैग से कुछ रुपये चोरी हो गए हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने बेंगलुरू एयरपोर्ट अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। बेंगलुरू में सीआईएसएफ इंस्पेक्टर रवींद्र दैन ने मामले की छानबीन शुरू की। उन्होंने शनिवार की सीसीटीवी फुटेज देखी तो खुद भी हैरान रह गए।

बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान उड़ाए पैसे
रविंद्र जैन ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला भवानी के बैग से पैसे निकाल रही है। एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरा और मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स के बावजूद महिला भवानी के बैग से बड़े ही आराम से पैसे निकाल लेती है। महिला का नाम मुनमुन हुसैन बरुवा है और वो कोलकाता की रहने वाली है। वो बड़े शहरों में पार्टियों में परफॉर्म करती है और कोलकाता में अपने माता-पिता और एक बेटे के साथ रहती है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार करने पर मुनमुन ने अपना जुर्म कबूल लिया और पूछने पर जवाब दिया कि उसने ऐसा पहली बार किया है। पुलिस ने सीआईएसएफ की शिकायत पर मुनमुन को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमने चोरी का केस दर्ज कर मुनमुन को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हमने मुनमुन को कोर्ट में पेश किया जिहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।'












Click it and Unblock the Notifications