Kolkata Fire: साल्ट लेक के ग्लोब्सिन क्रिस्टल टावर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Kolkata के सॉल्ट लेक इलाके में स्थित ग्लोब्सिन क्रिस्टल टावर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तेजी से राहत व बचाव काम शुरू किया गया।
बिल्डिंग में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई। घटना में किसी के हताहत होने की सुचना नहीं मिली है।

बिल्डिंग में काम करने वाले कर्मचारी प्रसून बसु ने बताया कि आग लगते वक्त वे अंदर ही मौजूद थे। जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, सभी लोगों को तुरंत बाहर निकलने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां मौजूद लोगों से पता चला कि नीचे एक रेस्टोरेंट में आग लगी थी। इमारत में कई दफ्तरों के साथ रेस्टोरेंट भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications