कोलकाता: राजा बाजार में एक इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित नारकेलडांगा क्षेत्र के राजा बाजार में भीषण आग का मामला सामने आया है। काफी भीड़-भाड़ वाले राजा बाजार में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर रविवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना स्थल पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे में अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग का आसपास की इमारतों तक फैलने का कोई खतरा नहीं है। इलाके के एक हिस्से की घेराबंदी कर दी गई है। घटना से इलाके में यातायात बाधित हो गया। वाहनों के मार्ग में बदलाव किए गए हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह ही पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई थी। आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। आग इतनी भीषण थी कि इसने 7 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं आई थी।
यह भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट पर शख्स के बेहोश होने से मची अफरा-तफरी, CISF जवानों ने ऐसे बचाई जान












Click it and Unblock the Notifications