कोलकाता एयरपोर्ट पर शख्स के बेहोश होने से मची अफरा-तफरी, CISF जवानों ने ऐसे बचाई जान
नई दिल्ली। कोलकाता एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स सिक्योरिटी होल्ड एरिया के पास अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। शख्स को गिरता देख आस-पास के सुरक्षाकर्मी उसके पास पहुंचे और उसे बेहोशी की हालत में ही कुर्सी पर बिठाया गया। गौरतलब है कि दुनिया में कोरोना वायरस का आतंक फैला हुआ है ऐसे में कोलकाता एयरपोर्ट पर शख्स की ऐसी हालत देख हर कोई डर गया।

खड़े-खड़े अचानक गिर गया शख्स
सीआईएसएफ के सहायक पुलिस महानिरीक्षक और जनसंपर्क अधिकारी हेमेंद्र सिंह ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर बेहोश होने वाले व्यक्ति की पहचान जे रॉयचौधरी के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह 11.30 बजे की है जब वह गो एयर की फ्लाइट से बागडोगरा की यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। इस दौरान कोलकाता एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के पास अचानक उसने सीने में दर्द की शिकायत की और नीचे गिर गया।
Hemendra Singh, Asstt. Inspector General, Public Relations Officer, CISF: A passenger J Roychowdhury, scheduled to travel to Bagdogra by GoAir flight, suddenly fell down after complaining of chest pain, near Security Hold Area of Kolkata Airport yesterday at about 1130 hrs. pic.twitter.com/RStwPO8PXb
— ANI (@ANI) February 16, 2020
सीआईएसएफ जवानों ने बचाई जान
हेमेंद्र सिंह ने बताया कि, जे रॉयचौधरी के पास सब इंस्पेक्टर पार्थ बोस पहुंचे और पाया की वह बेहोश था। हालांकि उसी सांसे चल रही थीं। बोस ने इंस्पेक्टर शम्पा कर्मकार की मदद से यात्री को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन दिया जिसके बाद वह होश में आ पाया। फिलहाल जे रॉयचौधरी को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है जहां उनकी हालत अब सामान्य है।

16 से 29 फरवरी तक हॉन्गकॉन्ग की उड़ाने बंद
चीन में फैले कोरोना वायरस के चलते स्पाइसजेट ने 16 फरवरी से 29 फरवरी तक के लिए दिल्ली से हॉन्गकॉन्ग के बीच की फ्लाइट को रद्द कर दिया है। 16 से 29 फरवरी तक अब स्पाइसजेट दिल्ली से हॉन्गकॉन्ग के बीच अपनी सेवाएं नहीं देगा। बता दें कि इससे पहले स्पाइसजेट के विमान संख्या एसजी-88 में कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध यात्री के होने से हकड़ंप मच गया था। बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत ने भी अपनी कमर कस ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्डर हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मुझे जानकारी दी है कि यदि चीन जैसी कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो उनके मंत्रालय ने पहले ही दवाओं और अन्य आवश्यक आवश्यकताओं का स्टॉक कर लिया है।
यह भी पढ़ें: जस्टिस चंद्रचूड़ बोले- असहमति को 'देश विरोधी' कहना लोकतंत्र पर चोट
-
Air Canada Express फ्लाइट फायर ट्रक से टकराई, कई यात्री हुए घायल, गार्डिया एयरपोर्ट के ATC का ये ऑडियो वायरल -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications