फिल्म अभिनेत्री से बीच सड़क पर शराबियों ने पार की हदें, हाथ जोड़ती रही नहीं मानें
फिल्म अभिनेत्री से बीच सड़क पर शराबियों ने पार की हदें, हाथ जोड़ती रही नहीं मानें
कोलकाता। कोलकाता में बीच सड़क पर शराबियों के फिल्म अभिनेत्री के साथ जानवरों जैसे सलूक का मामला सामने आया है। तीन शराबियों ने अभिनेत्री को तेज गाड़ी चलाने की कबीलाई अंदाज में सजा दी। सड़क पर खड़े शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने बंगाली फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री कंचन मोइत्रा को उठक-बैठक लगाने और ड्राइवर को थप्पड़ मारने को मजबूर किया।

19 सिंतबर को कंचन अपनी कार से कहीं जा रही थी कि सड़क पर उन्हें तीन युवकों ने रोक लिया और कहा कि तेज गाड़ी से वो कुचल जाते। इसके बाद वो मारपीट पर उतारू हो गए और बीच सड़क उन्होंने महिला अभिनेत्री को कान पकड़कर 40 बार उठक-बैठक कराया गया। दोनों को एक-दूसरे से 10-10 थप्पड़ भी लगवाए। 37 साल की कंचन मोइत्रा ने बताया कि कई लोगों ने ये सब देखा, उसने मदद की गुहार की लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
कंचन ने बताया कि पुलिस जीप वहां से गुजरी तो हमने दौड़कर उनसे मदद मांगी। उसके बाद वो वहां से भागे। कंचन के अनुसार ये घटना तब हुई जब वो एक फिल्म की शूटिंग से लौट रही थीं। अभिनेत्री का इस दौरान रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ये सब 20 मिनट तक चलता रहा। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे इन तीन में से एक युवक को मौके से ही पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद एक और युवक को बुधवार को पकड़ लिया गया। एक आरोपी अभी भी फरार है। अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए घटना दिल तोड़ने वाली है, ये पहली बार है जब खुद को इतना बेबस पाया।












Click it and Unblock the Notifications