सीएम ममता बनर्जी ने फिर पीएम मोदी को लिखा लेटर, बोलीं- मेरे पत्र का अभी तक कोई जवाब नहीं मिला
Kolkata doctor rape-murder case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी बार पत्र लिखा और बलात्कार और बलात्कार-हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए केंद्रीय कानून और कड़ी सज़ा का आग्रह किया है। इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा कि अभी तक मेरे पहले पत्र का जवाब नहीं मिला है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को भेजे गए अपने पत्र में ट्रायल अधिकारियों द्वारा समय पर मामले का निपटारा सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य प्रावधानों की आवश्यकता पर भी जोर दिया और अपने पिछले पत्र पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर चिंता व्यक्त की।

बनर्जी की यह अपील 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 वर्षीय जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की दुखद घटना के बाद आई है।
सीएम ममता बजर्नी ने पीएम मोदी को लिखे अपने दूसरे पत्र में लिखा "आप कृपया 22 अगस्त, 2024 को लिखे मेरे पत्र संख्या 44-सीएम (प्रतिलिपि संलग्न) को याद करें, जिसमें बलात्कार की घटनाओं पर कड़े केंद्रीय कानून की आवश्यकता और ऐसे अपराधों के अपराधियों को कठोर दंड देने की बात कही गई है। इतने संवेदनशील मुद्दे पर आपकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।"
अपने पत्र में ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा की गई पहलों के बारे में जिक्र किया। उन्होंने बताया पश्चिम बंगाल ने 10 विशेष POCSO अदालतों को मंजूरी दी है और 62 POCSO-नामित अदालतों के साथ-साथ 88 फास्ट-ट्रैक विशेष अदालतें (FTSC) संचालित करता है, जो पूरी तरह से राज्य द्वारा वित्तपोषित हैं। इन उपायों का उद्देश्य यौन अपराधों से जुड़े मामलों में न्याय में तेजी लाना है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में 112 और 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबर संतोषजनक ढंग से काम कर रहे हैं। इसके अलावा, आपातकालीन स्थितियों में डायल-100 का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इन प्रयासों के बावजूद, उन्होंने बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए सख्त केंद्रीय कानून और सख्त सजा की मांग दोहराई।












Click it and Unblock the Notifications