Kolkata Case: 'ममता बनर्जी सत्य की हत्या नहीं कर सकतीं', भाजपा ने मांगा सीएम से इस्तीफा, पढ़ें अपडेट्स

Kolkata Doctor Case Updates: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

मामले में न्याय की मांग को लेकर डॉक्टरों का आंदोलन जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं।

Kolkata Doctor Case

जानिए अब तक के बड़े अपडेट्स

  • एम्स और दिल्ली के अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर ने निर्माण भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सड़क पर मुफ्त ओपीडी सेवाएं देने का ऐलान किया है।
  • तो वहीं पुलिस HQ पर प्रोटेस्ट करने के लिए डॉक्टरों को इजाजत नहीं दी गई है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने अपराध का स्वतः संज्ञान लिया है और 20 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा।
  • मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ कार्यवाही की निगरानी करेगी।
  • बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं। राजभवन ने गृह मंत्री से मिलने का समय भी मांगा है।
  • बीजेपी नेता अमित मालवीय ने दावा किया है कि कल रात, कोलकाता के प्रतिष्ठित एसएसकेएम अस्पताल में भीड़ ने एक और ऑन ड्यूटी डॉक्टर की पिटाई कर दी है, बंगाल में जंगलराज हो गया है, सीएम ममता को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
  • कोलकाता रेप केस में सीबीआई की जांच भी आरोपी संजय रॉय पर अटकी हुई है, मृतका के साथ हुई बर्बरता में अभी तक की जांच में संजय रॉय ही मुख्य आरोपी है।
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के शरीर पर 14 से ज्यादा चोट के निशान थे और बॉडी के साथ काफी बर्बरता पाई गई है।
  • भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि CM ममता बनर्जी को यह समझने की जरूरत है कि आप सच्चाई की हत्या नहीं कर सकती, उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+