'हम 5वें दिन पहुंचे, तबतक सबकुछ बदल चुका था', CBI के बयान पर SC का निर्देश, पुलिस अधिकारी को कोर्ट बुलाइए

Kolkata Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जिस तरह से ट्रेन महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है और सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है।

सीबीआई ने इस मामले में अभी तक की अपनी जांच की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की है। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हम घटना होने के 5 दिन बाद मौके पर पहुंचे, लेकिन तबतक वहां कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा चुके थे।

supreme court

नियमों का पालन नहीं हुआ

इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोलकाता पुलिस ने पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले को संभालने में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया।

जब सीबीआई पहुंची, सबकुछ बदल चुका था

सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया, "सीबीआई ने पांचवें दिन जांच शुरू की और तब तक सब कुछ बदल चुका था।"

सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट में कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज की गई तारीख और समय में विसंगतियों को उजागर किया गया। रिपोर्ट में आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को भी चिन्हित किया। पूर्व प्रिंसिपिल ने कथित तौर पर सीसीटीवी कैमरे खरीदने के बजाय उन्हें किराए पर लिया था।

आखिर क्यों देर से हुई एफआईआर

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से पूछा कि पोस्टमार्टम कब हुआ था। सिब्बल ने जवाब दिया कि पोस्टमार्टम शाम 6:10 से 7:10 बजे के बीच हुआ था। कोर्ट ने कहा कि चूंकि यह अप्राकृतिक मौत का मामला था, इसलिए सीआरपीसी के दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन किया जाना चाहिए था।

न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला ने कहा, "आपके राज्य (पश्चिम बंगाल) द्वारा अपनाई गई पूरी प्रक्रिया ऐसी है, जो मैंने अपने 30 वर्षों के करियर में कभी नहीं देखी।" अदालत ने कहा कि रात में अपराध होने के बावजूद, घटनास्थल को 18 घंटे से अधिक समय बाद ही सुरक्षित किया गया।

अंतिम संस्कार के बाद एफआईआर

कोर्ट ने कहा कि एक अप्राकृतिक मौत का मामला रात 11:30 बजे दर्ज किया गया, जब एक अधिकारी पुलिस स्टेशन वापस आया। यह पंजीकरण पोस्टमार्टम के बाद हुआ। सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कहा कि दाह संस्कार के बाद सुबह 11:45 बजे एफआईआर दर्ज की गई, जिसकी वीडियोग्राफी वरिष्ठ डॉक्टरों और सहकर्मियों के आग्रह पर ही की गई, क्योंकि उन्हें संदेह था कि इसमें गड़बड़ी है।

पुलिस अधिकारी को कोर्ट बुलाइए

इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि जिस पुलिस अधिकारी ने मामले में पहली शिकायत दर्ज की है उसे अगली सुनवाई में कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया कि सीबीआई इस मामले को संभालने में अनियमितताओं की जांच करे।

कोर्ट के निर्देश से साफ है कि अगली सुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारी से मुश्किल सवाल किए जा सकते हैं। जिस तरह से इस पूरे मामले में पुलिस का ढुलमुल रवैया सामने आया है, उसको लेकर कोर्ट कतई रियायत के मूड में नहीं है। ऐसे में देखने वाली बात है कि अगली सुनवाई के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी किस तरह से मुश्किल सवालों के जवाब देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+