कोलकाता से ढाका के बीच बस सेवा शुरू
कोलकाता। अगरतला होते हुए कोलकाता से ढाका के लिए बस सेवा सोमवार से शुरू हो गई। करुणामयी अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डे से 37 यात्रियों को लेकर पहली बस ढाका के लिए सोमवार को रवाना हुई।पश्चिम बंगाल एवं त्रिपुरा सरकार द्वारा संचालित इस बस सेवा के तहत कोलकाता से ढाका के लिए सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) जबकि ढाका से कोलकाता के लिए सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

पश्चिम बंगाल राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक निलांजन शांडिल्य ने कहा, "37 यात्रियों को लेकर पहली बस रवाना हुई, जिसमें से 32 यात्री ढाका तक जाएंगे, जबकि शेष यात्री अगरतला तक जाएंगे।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में छह जून को यह बस सेवा शुरू की।
ढाका तक बस का किराया 1,400 रुपये जबकि अगरतला तक का किराया 1,700 रुपये रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications