'बातचीत के बहाने फ्लाइट में छेड़छाड़, दिखाई गंदी फिल्म', जिंदल ग्रुप के अधिकारी पर महिला का गंभीर आरोप
Kolkata-Abu Dhabi Flight Molestation: कोलकाता-अबू धाबी की फ्लाइट में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। आरोप है कि जिंदल ग्रुप की तरफ से प्रोमोटेड फर्म के एक अधिकारी ने यात्रा के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने पूरी घटना का जिक्र अपने सोशल मीडिया पर किया। मामले के तूल पकड़ते ही जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल ने मामले की जांच करने का आदेश दिया है। आरोपी ओमान स्थित वल्कन ग्रीन स्टील का सीईओ है।
पीड़ित महिला, हार्वर्ड में इंडिया कॉन्फ्रेंस की सह-अध्यक्ष बताई जा रही है। महिला ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि कलकत्ता से अबू धाबी (बोस्टन के लिए पारगमन) की फ्लाइट में मेरे साथ हुई एक घटना को साझा कर रही हूं। मैं एतिहाद के कर्मचारियों और अबू धाबी पुलिस द्वारा मुझे दिए गए समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं।

पहले बातचीत की, फिर अश्लील वीडियो दिखाए
महिला ने आरोप लगाया कि वह एक उद्योगपति के बगल में बैठी थी। उद्योगपति ने अपना परिचय 'जिंदल स्टील के सीईओ' के रूप में बताई। उसकी उम्र लगभग 65 साल होगी और उसने मुझे बताया कि वह अब ओमान में रहता है, लेकिन अक्सर यात्रा करता है। उसने मुझसे बातचीत शुरू की। जिसमें परिवार, शौक, फिल्मों में रूचि जैसे कई टॉपिक पर बात की। जवाब में सिर्फ मैंने कहा कि हां, जरूर। फिर उसने मुझे बताया कि उसके फोन में कुछ मूवी क्लिप हैं। उसने अपना फोन और इयरफोन निकालकर मुझे अश्लील वीडियो दिखाया।
'वॉशरूम के बहाने भागकर शिकायत की'
पीड़िता ने बताया कि मैं सदमे में आ गई। डर के कारण मैं फ्रीज सी हो गई। वॉशरूम के बहाने सीट से उठकर फ्लाइट क्रू मेंबर्स के पास पहुंची और शिकायत की। शुक्र है कि एतिहाद की टीम बहुत सक्रिय थी और उसने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने मुझे अपने बैठने की जगह पर बैठाया और मुझे चाय और फल परोसे। उन्होंने यह भी बताया कि वह उनसे पूछता रहा कि मैं कहां गई थी। स्टाफ ने अबू धाबी में पुलिस को भी सूचित किया, जो विमान के गेट खुलते ही इंतजार कर रहे थे। मैं शिकायत नहीं कर सकती थी, क्योंकि मैं बोस्टन के लिए अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट मिस कर देती।
महिला ने पोस्ट में यह भी कहा कि फ्लाइट में मुझे अगले गेट तक ले जाया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह मेरे पास न आए। जब पुलिस ने उससे सवाल पूछे तो उसने इनकार भी नहीं किया। मैं यह इसलिए साझा कर रही हूं, क्योंकि मैं सभी को याद दिलाना चाहती हूं कि ऐसा कुछ किसी के साथ भी हो सकता है। मैं इस घटना को जिंदल स्टील के संस्थापक, नवीन जिंदल तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं। जिससे उन्हें पता चले कि नेतृत्व में किस तरह के लोग हैं।
नवीन जिंदल ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
जिंदल ने शुक्रवार सुबह उनकी पोस्ट के जवाब में लिखा कि आपका शुक्रिया, आपसे संपर्क करने और अपनी बात कहने के लिए। आपने जो किया, उसके लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है और मैं आपको बताना चाहता हूं कि ऐसे मामलों में हमारी नीति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की है। मैंने टीम से मामले की तुरंत जांच करने को कहा है और उसके बाद सख्त और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications