यहां मस्जिदों में विराजते हैं गणपति, हिंदू-मुस्लिम दोनों करते हैं बप्पा की आराधना
नई दिल्ली। हिंदू-मुस्लिम विवाद की कई खबरें आपने सुनी होगी। राजनीति दल वोटबैंक के नाम पर दोनों धर्मों के लोगों के बीच विवाद पैदा करवा देते हैं। लोगों को मंदिर-मस्जिद के नाम पर लड़वाया जाता है, लेकिन जो खबर हम आज आपको बताने जा रहे हैं, उसमें दो धर्म के लोग मिलकर गणपति की स्थापना करते हैं, उनकी पूजा अर्चना करते हैं।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में पांच मस्जिद ऐसें हैं, जहां गणपति पूजा के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती है। कोल्हापुर के बैरागदार, कारखाना परी, शेलके, ढेपनपुर और कुडेखान पीर मस्जिद में हर साल गणपति स्थापित किए जाते हैं।
मस्जिद में स्थापित गणपति की पूजा अर्चना हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर रहते हैं। जहां पिछले कई सालों से ऐसा ही होता आ रहा है। हिंदूओं के साथ- साथ मुस्लिम भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इस साल ये मौका और भी खास हैं, क्योंकि इस साल गणपति के साथ-सात मुहर्रम भी है। इन दोनों त्योहारों के एक साथ होने से लोगों का उत्साह और बढ़ गया है।
गणेश उत्सव और मुहर्रम एक साथ होने से जहां बाकी इलाकों में तनाव का माहौल होता है, वहीं जहां ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता है। हिंदू-मुस्लिम की इस एकता को देखकर लोगों को भी संदेश लेने की जरूरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications