कोच्चि एयरपोर्ट पर पूर्णकालिक आपातकाल घोषित, विमान में गड़बड़ी से मचा हड़कंप

कोच्चि एयरपोर्ट पर रविवार की शाम को पूर्णकालिक आपातकाल घोषित किया गया था। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में हाइड्रोलिक फेल होने की खबर के बाद यह फैसला लिया गया था।

kochi airport

कोच्चि एयरपोर्ट पर रविवार की शाम को फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। दरअसल शारजाह से आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में हाइड्रोलिक फेल होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर पूर्णकालिक आपातकाल घोषित कर दिया गया था। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की ओर से बयान में कहा गया कि विमान रात 8.26 बजे सुरक्षित लैंड कर गया। रात 8.04 बजे पूर्णकालिक आपातकाल घोषित किया गया था। विमान के सुरक्षित लैंड करने के बाद आपातकाल को हटा लिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार शारजाह से कोच्चि आ रहे विमान IX 412 में हाइड्रोलिक फेलियर की खबर सामने आई थी। जिसके बाद एयरपोर्ट पर रात 8.04 बजे पूर्णकालिक आपातकाल घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद विमान 8.26 बजे सुरक्षित लैंड कर गया और रात 8.36 बजे आपातकाल को वापस ले लिया गया। इस दौरान किसी भी फ्लाइट का रूट डायवर्ट नहीं किया गया। ना ही कोई रनवे बंद किया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने साफ किया कि शारजाह-कोच्चि विमान ने आपात लैंडिंग नहीं की थी। पायलट ने हाइड्रोलिक प्रेशर सिस्टम में अस्थिरता देखी और इसकी जानकारी एटीसी को एहतियात के तौर पर दी थी।

बता दें कि इससे पहले कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट में पक्षी के टकरा जाने के बाद विमान को लखनऊ में लैंड कराना पड़ा। विमान में 180 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता रुपेश कुमार ने बताया कि एयर एशिया की फ्लाईट i5-319 से टेकऑफ के दौरान सुबह पक्षी टकरा गया था। विमान ने तकरीबन 11 बजे सुबह टेकऑफ किया था। जिसके बाद विमान ने लखनऊ में लैंडिंग की यहां यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर किया गया। बाद में एयरबस से यात्रियों को कोलकाता के लिए रवाना किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+