जानिये क्यों आधी रात को भारत ने 15 अगस्त 1947 को मनाया आजादी का जश्न
अंकुर सिंह। आधी रात को जब दुनिया सो रही है भारत एक नयी जिंदगी और आजादी में प्रवेश करने के लिए जागेगा। देश के पहले प्रधानमंत्री जवारलाल नेहरू के ये शब्द दुनिया के कई देशों में 15 अगस्त 1947 को सुनाया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर भारत की आजादी का जश्न आधी रात को क्यों मनाया गया।
भारत में ज्योतिष, धर्म और मान्यताओं का विशेष महत्व है और इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जोतिषियों ने 15 अगस्त को अशुभ दिन बताया था जिसके चलते इस बात का फैसला लिया गया कि 14 अगस्त को ही संविधान सभा के विशेष सेशन के बाद इस आजादी का जश्न शुरु किया जाएगा।
जानिये क्यों महात्मा गांधी ने 15 अगस्त 1947 को तिरंगा नहीं फहराया
भारत की आजादी का कार्यक्रम 14 अगस्त 1947 को रात 11 बजे ही शुरु हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ की गयी थी जिसके बाद आजादी के लिए अपनी जान देने वाले लोगों के शोक में 2 मिनट का मौन रखा गया था।
15 अगस्त आजादी- जानिये क्यों 15 अगस्त को ही क्यों मिली आजादी













Click it and Unblock the Notifications