जानें क्‍यों हो रही बेंगलुरू पुलिस की जमकर तारीफ, WellDoneBengaluruPolice हो रहा ट्रेंड

जानें क्‍यों हो रही बेंगलुरू पुलिस की जमकर तारीफ, WellDoneBengaluruPolice हो रहा ट्रेंड

बेंगलुरू, 29 नवंबर। ट्वीटर पर बेंगलुरू पुलिस की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर वेलडन बेंगलुरू पुलिस ट्रेड कर रहा है। आखिर ऐसा क्‍या किया बेंगलुरू पुलिस ने जो उसकी जमकर लोग तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्‍या है?

इस कारण हो रही बेंगलुरू पुलिस की जमकर तारीफ

इस कारण हो रही बेंगलुरू पुलिस की जमकर तारीफ

बता दें एक दिन पहले स्‍टैंडअप कॉमेडी करने वाले मुनव्‍वर फारुकी का बेंगलुरु के गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होने वाले शो 'डोंगरी टू नोव्हेयर' को बेंगुलरू पुलिस ने कैसिंल कर दिया था। शो कैंसिल होने के बाद कॉमेडियन मुन्‍नवर ने ट्टीटर पर लंबी-चौड़ी पोस्‍ट लिखकर अपना दर्द बयां किया था। हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जेल तक की हवा खा चुके गुजरात के मूल निवासी मुनव्वर फारुकी ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि यह 12वां शो था, जिसे दो महीने में धमकियों की वजह से रद्द करना पड़ा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया नोट पर लिखा कि 'मेरा काम हो गया, अलविदा..!

बेंगलुरू पुलिस ने ये कहते हुए शो किया था कैंसिल

बेंगलुरू पुलिस ने ये कहते हुए शो किया था कैंसिल

बेंगलुरू पुलिस ने लॉयन आर्डर का हवाला देते हुए शो के आयोजकों का पत्र के द्वारा बताया था कि विश्वसनीय जानकारी है कि कई संगठन स्टैंड-अप कॉमेडी शो के विरोध में हैं। यह शो अराजकता पैदा कर सकता है और सार्वजनिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ सकता है, जिससे कानून और व्यवस्था की समस्या हो सकती है। पुलिस ने साफ लिखा था कि 'यह पता चला है कि मुनव्वर फारूकी एक विवादास्पद व्यक्ति हैं, क्योंकि उन्होंने हिंदू धर्मों के देवी-देवताओं पर विवादास्पद बयान दिए हैं, जिसके बाद शो रविवार सुबह रद्द कर दिया गया। जिसके बाद आज ट्वीटर पर बेंगलुरू पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है।

WellDoneBengaluruPolice कर रहा ट्रेंड, बन रहे जमकर मीम

WellDoneBengaluruPolice कर रहा ट्रेंड, बन रहे जमकर मीम

बेंगलुरू पुलिस के इस निर्णय के बाद ट्टीटर पर जमकर तारीफ हो रही है। हैशटैग WellDoneBengaluruPolice ट्रेंड कर रहा है कॉमेडियन पर जमकर मीम भी बन रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - बहुत बढ़िया, हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाने वाले कॉमेडियन मुनव्वरफारूकी के शो को रद्द करने वाली बेंगलुरु पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हैं।

जिहादी सोच नहीं चलेगी

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा आप किसी भी धर्म से हो सकते हैं। किसी अन्य धर्म या भगवान के बारे में गलत न बोलें। यह इंसान की बुनियादी गुण है, जिसकी जरूरत है। भारत हर धर्म को प्यार करता है। भारत एक धर्म के रूप में रहता है। एक यूजर ने लिखा जिहादी सोच नहीं चलेगी, कोमेडी के नाम पर हिंदू भाई बहनों की आस्था पर वार नहीं चलेगा। चाहे मुन्नवर हो या कामरा, जो देश में आपसी फूट डालने की कोशिश करेगा उसका हिसाब अच्छे से होगा।

कानून बनाने की मांग की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+