जानिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी को ट्वीट कर आखिर किस बात की दी बधाई
जानिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी को ट्वीट कर आखिर किस बात की दी बधाई
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन अपने ट्वीटर एकाउन्ट पर कोरोना योद्धाओं के लिए पोस्ट लिखकर उनको धन्यवाद दे रहे हैं तो कभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिए सभी जरुरी ऐहतियात बरतने की सलाह दी। वहीं अब बिगबी अमिताभ बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट कर बधाई दी हैं। आइए जानते हैं कि कोरोनावायरस के इस संकटकाल में अमिताभ बच्चन ने आखिर किस बात पर पीएम मोदी को बधाई दी और उनकी प्रशंसा की?

अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी को इस उपलब्धि के लिए दी बधाई
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने बुधवार को भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आयुष्मान भारत स्कीम की सफलता पर बधाई दी। क्योंकि भारत सरकार की आयुष्मान भारत स्कीम से फायदा उठाने वाले लोगों की संख्या 1 करोड़ पार चुकी है। बिग बी ने अपने इस ट्वीट को पीएमओ को भी टैग किया हैं।

पीएम मोदी ने दी थी ये जानकारी
मालूम हो कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा था कि यह जानकर हर भारतीय को खुशी होगी कि आयुष्मान भारत से फायदा लेने वालों की संख्या 1 करोड़ पार हो चुकी है। 2 साल से भी कम वक्त में इस पहल ने कई लोगों के जीवन में सकारात्मक असर छोड़ा है। मैं सभी लाभार्थियों और उनके परिवारों को बधाई देता हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना करता हूं।'
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने इन्हें बताया था अपना शुभचिंतक
बता दें कि अमिताभ बच्चन इस बीच लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस बीच वे कई पुरानी तस्वीरें और पुराने किस्से भी अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। दो दिन पहले अमिताभ ने ट्विटर पर अपने घर जलसा के सामने सफाई करते हुए सफाईकर्मियों की कुछ फोटो साझा की हैं। साथ ही दिल छूने वाली पोस्ट भी लिखी है। बिग बी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है, "कौन कहता है कि सन्डे की वेल विशर मीटिंग बंद हो गई है जलसा पे। ये देखिए।" इस पोस्ट के जरिए हर संडे उनके गेट पर जुटने वाले फैंस को कही न कहीं तो मिस कर रहे हैं साथ ही वे लॉकडाउन में भी कोरोनावायरस के खतरें के बावजूद काम करने वाले जिनमें ये सफाईकर्मी भी शामिल हैं उन कोरोना वॉरियर्स को भी सलाम कह रहे हैं। अमिताभ की इस पोस्ट पर प्रशंसक भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications