कौन हैं महिला पुजारी शीला अत्ता, जिन्होंने करवाई दीया मिर्जा और वैभव की शादी
Dia Mirza Wedding: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ 15 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मुंबई में शादी की। दीया मिर्जा की शादी एक और वजह से चर्चा में बनी हुई है, जिसकी सराहना सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है। आपको बता दें कि दीया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी में रस्में पूरी करवाने वाला कोई पुरुष पंडित नहीं बल्कि महिला पुजारी शीला अत्ता थीं।

सोशल मीडिया पर शीला अत्ता की हुई तारीफ
महिला पुजारी शीला अत्ता की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। खुद दीया मिर्जा ने भी अपनी शादी की एक तस्वीर साझा की है जिसमें शीला अत्ता मंडप में रस्में पूरी कराते नजर आ रही हैं। गौरलतब है कि दीया मिर्जा और वैभव दोनों की यह दूसरी शादी है। इससे पहले दीया मिर्जा की शादी साल 2014 में प्रोड्यूसर साहिल संघा से हुई थी, लेकिन दोनों 2019 में अलग हो गए।
Recommended Video

महिला पंडित ने कराई दीया और वैभव की शादी
बता दें कि दीया मिर्जा और वैभव की शादी जितनी गोपनीय थी उतनी ही खास भी थी। अक्सर हिंदू धर्म में जब कोई धार्मिक अनुष्ठान या शादी-ब्याह होता है तो पुरुष पंडित ही पूजा और मंत्रों का उच्चारण करते हैं। लेकिन एक्ट्रेस दीया मिर्जा की शादी में इस ट्रेंड को तोड़ दिया गया। महिला पंडित शीला अत्ता ने सोशल मीडिया का दिल जीत लिया है। उन्होंने दीया मिर्जा की शादी संपन्न कराई।

दीया मिर्जा ने किया शीला अत्ता के लिए पोस्ट
दीया मिर्जा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस तस्वीर के जरिए दीया मिर्जा ने महिला पंडित शीला अत्ता का भी धन्यवाद किया। दीया मिर्जा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, इस बात का अभिमान है कि हम साथ में बदलाव में भागीदार बन सकते हैं। पुरुष-महिला समानता। फोटो में लाल जोड़ में दीया मिर्जा, वैभव के साथ खड़ी नजर आ रही है, वहीं शीला अत्ता हवन कुंड की तरफ हाथ दिखाकर शादी की रस्में पूरी करा रही हैं।
Thank you Sheela Atta for conducting our wedding ceremony. So proud that together we can #RiseUp #GenerationEquality https://t.co/aMZdyEZRdF pic.twitter.com/BeyFWCSGLw
— Dia Mirza (@deespeak) February 17, 2021
यह भी पढ़ें: दीया मिर्जा की शादी में अदिति राव हैदरी ने निभाया साली का फर्ज, जूता छुपाई की तस्वीरें और वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications